विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Breaking News: कानपुर सहित आसपास के जिलों की अपराध और घटनाक्रम से जुड़ी खबरें, पढ़ें, 14 सितंबर को कहां, क्या हुआ

Published: Mon, 14 Sep 2026 02:08 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2026 02:29 PM (IST)

Kanpur Breaking News: उत्तर प्रदेश के कानपुर और आसपास के जिलों से जुड़ी आज सोमवार 14 सितंबर 2025 की मुख्य ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में पुलिस अधिकारी की गलत फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार

  2. इटावा में राइस मिल कर्मचारी की मशीन में फंसकर दर्दनाक मौत हुई

  3. फतेहपुर और इटावा में सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई

जागरण संवाददाता, कानपुर। UP Breaking News Today 14th September 2025: कानपुर और आसपास के जिलों की की आज की अपराध और घटनाक्रम से जुड़ी ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 14 सितंबर, 2025 की खबरें और समाचार: महोबा में जेल से पेरोल पर आए पति ने त्रिशूल से पत्नी को मौत के घाट उतारा, कानपुर में पुलिस आयुक्त की जगह दूसरे अधिकारीकी फोटो लगा की वायरल, इटावा में राइस मिल में कर्मचारी की मौत, फतेहपुर में जाम सहित अन्य खबरें। पढ़ें, खबरें विस्तार से....।

कानपुर में कार व आटो की जोरदार भिड़ंत में चालक की मौत, चार सवारियां घायल

बिधनू हड़हा गांव में रविवार देर शाम सवारियों से भरी आटो और सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे चालक समेत आटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी बिधनू में उपचार के दौरार चालक की मौत हो गई। कानपुर देहात ग्राम बलाई बुजुर्ग थाना डेरापुर निवासी 40 वर्ष आटो चालक राघवेंद्र सिंह शनिवार देर शाम नौबस्ता से सवारियां बैठाकर घाटमपुर जा रहे थे। हड़हा गांव के पास ओवरटेक के चक्कर में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें सवारियों से भरी आटो पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें आटो चालक समेत नौबस्ता पूर्वी निवासी 40 वर्षीय खुशनुमा परवीन, नौबस्ता रविंद्र नगर निवासी 50 वर्षीय मंजू बाजपेई, संजय नगर नौबस्ता निवासी 45 वर्षीय दीपिका तिवारी पतारा नरसिंहपुर निवासी 32 वर्षीय ललित गौतम दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

महोबा में पत्नी को त्रिशूल से मार डाला

थाना कुलपहाड़ के ग्राम रगौलियाबुजुर्ग में 46 वर्षीय चंपा की उसके पति कल्लन ने त्रिशूल से सिर और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बताया गया कि आरोपित ने देर रात घटना को अंजाम दिया, लेकिन सुबह तक किसी को भनक नहीं लगी। सुबह करीब 9 बजे पड़ोसियों को चंपा दिखाई नहीं दी तो उन्हें शक हुआ। 

कानपुर पुलिस आयुक्त की जगह दूसरे अधिकारी संग फोटो बना किया वायरल

कानपुर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल की जगह दूसरे अधिकारी के साथ रानीघाट निवासी सुजीत कुमार की फोटो तीन दिन पहले प्रचलित हुई थी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर आरोपित की तलाश की गई। लोकेशन राजस्थान के भरतपुर में मिलने पर टीम वहां निकल गई थी, पर तब तक आरोपित को भनक लग गई और वापस शहर आकर लोगों से पैरवी कराने का प्रयास करने लगा। इसी बीच कोहना क्षेत्र से उसे पकड़ लिया गया। सुजीत ने खुद को पत्रकार बताया। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया आरोपित पत्रकार बता लोगों में रौब गांठने के लिए अधिकारी के साथ अपने वाट्सएसप स्टेटस पर गलत तरह से फोटो लगाता था। उसके खिलाफ अभी जांच चल रही है।

इटावा में राइस मिल में मशीन की शाफ्ट में बनियान फंसने से कर्मचारी की मौत

इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला इच्छा स्थित संतोष एग्रो राइस मिल में सोमवार सुबह मशीन की शाफ्ट में बनियान फंसने से कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के बाद मिल में अफरातफरी मच गई। मैनपुरी जनपद के दन्नाहार थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी दीपक उर्फ विक्रम राइस मिल में मशीन मेंटेनेंस का काम करते थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह मशीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी बनियान चलती मशीन की शाफ्ट में फंस गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

fatehpur news

फतेहपुर में चाट का ठेला लगाने वाले किशोर की बस की टक्कर से मौत, एक घंटे लगा जाम

राधा नगर थाना क्षेत्र के गांव केवाई गांव निवासी राम करन गांव में चाट का ठेला लगाते है। इनका 16 वर्षीय पुत्र सुजीत मौर्य उर्फ मुन्ना मौर्य सुबह 8:30 बजे शाह कस्बे साइकिल से सामान लेने जा रहा था। तभी ढकौली गांव के समीप फतेहपुर से बांदा जा रही रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे किशोर की मौत हो गई। गुस्साये ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। थाना प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि एक घंटे जाम लगा था, जो खुल गया है।

इटावा में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार भाई की मौत, बहन गंभीर घायल

बसरेहर बाईपास पर सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। भरथना थाना क्षेत्र के नगला चंदेलन निवासी अशोक यादव (45) पुत्र तुलाराम अपनी बहन माया देवी (55) पत्नी आदिराम निवासी अड्डा विहारी, थाना बसरेहर को बाइक से उनके गांव छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान बसरेहर बाईपास पर पीछे से आई रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अशोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।