चकेरी में चोक सीवरलाइन ने तोड़ा सब्र: तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की जिद पर अड़ी महिला, रात में ही हुई सफाई
कानपुर के चकेरी में आठ महीने से चोक सीवर लाइन से परेशान एक महिला ने अपने घर की तीसरी मंजिल पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी। हंगामे के बाद पुलिस और स्थान ...और पढ़ें

HighLights
चोक पड़ी सीवर लाइन के विरोध में घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ी महिला , हंगामे पर शुरू हुआ काम
चकेरी के सनिगवां वार्ड के विराट नगर का मामला, शिकायतों पर नहीं हो रही थी सुनवाई
जागरण संवाददाता, कानपुर। महाराजपुर विधानसभा के मोहल्ला विराट नगर संजीव नगर में बीते आठ माह से चोक पड़ी सीवर लाइन से आजिज आ चुकी महिला का शुक्रवार को सब्र का बांध टूट पड़ा। इसपर वह अपने घर की तीसरी मंजिल पर चढ़कर हंगामा करने लगी।
कहा कि अगर आज (शुक्रवार को ) घर के बाहर का उफनाता सीवरेज का मैनहोल नहीं साफ हुआ, तो वह छत से कूदकर जान दे देंगी। इसपर पड़ोसियों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मामले में पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, पर वह नहीं मानी। वहीं, मामला विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के क्षेत्र से जुड़ा होने पर रात को ही सफाई का काम शुरू हुआ।
जल निगम द्वारा विराट नगर संजीवनगर में कुछ साल पहले सीवर लाइन डाली गईं थीं, जिसकी साफ - सफाई नहीं होने से वह चोक पड़ी हैं। इस कारण यहां के सीवरेज के मैनहोल उफनाते हैं, लोग दुर्गंध से परेशान हैं। यहां की निवासी प्रतिभा पांडेय के घर के बाहर इसी सीवरेज लाइन का मैनहोल बना है, जो सीवर लाइन चोक होने के कारण ओवरफ्लो हो रहा है।
वह वर्ष अक्टूबर 2025 से पार्षद, आईजीआरएस, नगर निगम कंट्रोल रूम समेत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर शिकायत कर रहीं है, पर समस्या जस की तस बनीं रही। जिसपर उन्होंने मजबूरी में अपनी बात अफसरों तक पहुंचाने के लिए यह रास्ता अपनाया। इस दौरान उन्होंने अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद रखा। उनके परिवार में पति और दो बच्चे हैं। लोगों ने बताया कि मुहल्ले में न तो साफ सफाई होती है, और न ही मार्ग प्रकाश की व्यवस्था है। वह लोग अनदेखी से आजिज आ चुके हैं।
खबरें और भी
हंगामे की जानकारी पर यहां पर कुछ कर्मियों ने उनके दरवाजे पर एक पाइप रखी, और चले गए। मामले में यहां पहुंची बीजेपी नेत्री कुसुम भदौरिया ने कहा पार्षद पर काम न कराने के आरोप लगाए। वहीं बात जब विधायक की जिम्मेदारी पर आई तो वह उन्होंने उन तक जानकारी पहुंचने से ही इनकार कर दिया।
दावा किया कि अब समस्या पूरी तरह से दूर होगी। वहीं, फिलहाल यहां पहुंची जलकल की गाली चोक लाइन को खोलने का काम कर रही है, दावा किया जा रहा है, मुहल्ले की चोक पड़ी सीवरेज की समस्या को दूर कराया जाएगा। वहीं मामले में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। फिलहाल पीड़िता का समझा बुझाकर शांत कर दिया गया है।