Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    युवक के आपत्तिजनक मैसेज और ब्लैकमेलिंग से आहत युवती ने दी जान, बहनों ने वाट्सएप चैट वायरल कर मांगा इंसाफ

    Updated: Sun, 24 May 2026 02:50 PM (GMT+05:30)

    बिठूर, कानपुर में एक युवती ने आपत्तिजनक मैसेज और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसकी बहनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी युवक के खिला ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. युवती ने आपत्तिजनक मैसेज से आहत होकर आत्महत्या की।

    2. आरोपी युवक ब्लैकमेल कर शादी तोड़ने की धमकी दे रहा था।

    3. बहनों ने न्याय के लिए व्हाट्सएप चैट वायरल की।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। बिठूर में युवक के आपत्तिजनक मैसेज देख आहत युवती ने शनिवार शाम फंदा लगा जान दे दी। दिवंगत की बहनों ने आपत्तिजनक मैसेज प्रचलित कर आरोपित युवक के खिलाफ थाने में शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही।

    बिठूर के एक गांव में रहने वाली युवती ने बताया कि 19 वर्षीय छोटी बहन बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। साथ ही वह एक फाइनेंस कंपनी में क्रेडिट कार्ड बनवाने का काम भी करती थी। उसकी शादी तय हो चुकी थी, लेकिन तारीख नहीं निकली थी।

    आरोप है कि दबौली का एक युवक सालभर से बहन को परेशान कर रहा था। आए दिन आपत्तिजनक मैसेज कर धमकाता था। यहां तक जिससे बहन की शादी तय हुई उसे भी मैसेज कर आपत्तिजनक बातें कर शादी न करने को कह रहा था। शनिवार शाम लगभग चार बजे युवक ने बहन को कई मैसेज कर धमकाया।

    बहन उससे गिड़गिड़ा रही थी वह उसे बदनाम न करें लेकिन वह नहीं माना। इससे आहत होकर फंदा लगाकर जान दे दी। बहनों ने वाट्सएप चैट वायरल कर इंसाफ की गुहार लगाए है। बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी