Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में जुड़वा बेटियों के हत्यारे पिता ने जेल में थाली से अपनी गर्दन काटी; लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती

    Updated: Sun, 17 May 2026 07:05 PM (IST)

    कानपुर में अपनी जुड़वा बेटियों की हत्या के आरोपी पिता शशिरंजन मिश्रा ने जेल में थाली से अपनी गर्दन काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे घायल अवस्था मे ...और पढ़ें

    गर्दन काटने के बाद अस्पताल में भर्ती जुड़वा बेटी का हत्यारोपित पिता। पुलिस

    गर्दन काटने के बाद अस्पताल में भर्ती जुड़वा बेटी का हत्यारोपित पिता। पुलिस

    HighLights

    1. कानपुर में बेटियों के हत्यारे पिता का जेल में प्रयास।

    2. आरोपी शशिरंजन मिश्रा ने थाली से अपनी गर्दन काटी।

    3. घायल अवस्था में उर्सुला अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। नौबस्ता थानाक्षेत्र में जुड़वा बेटियों की हत्या के आरोप में जेल भेजे गए दवा प्रतिनिधि शशिरंजन मिश्रा ने रविवार दोपहर जेल में आत्महत्या का प्रयास किया। उसने खाने की थाली को घिसकर धारदार बनाया और उससे अपनी गर्दन काट ली।

    घटना से जेल प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। बंदियों के शोर मचाने पर बंदीरक्षक दौड़े और जेल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए उर्सुला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

    जेल अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार दोपहर भोजन के बाद शशिरंजन ने थाली को घिसकर धारदार बना लिया और उससे अपनी गर्दन काट ली। बंदीरक्षकों की सूचना पर उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शाम तक उसे वापस जेल लाया जाएगा। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं कि आखिर बंदी ने कैसे थाली को धारदार हथियार में बदला और सुरक्षाकर्मियों को भनक तक नहीं लगी।

    मैं अवसाद में हूं इलाज नहीं हो रहा

    गर्दन काटने पर उर्सुला पहुंचे शशिरंजन मिश्र से जब डाक्टरों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अवसाद में चल रहा है उसका इलाज नहीं हो रहा है। जब उन्होंने पूछा कि गर्दन किसने काटी तो उसने कहा उस पर बंदियों ने हमला किया था। पूछताछ के दौरान वह बड़बड़ाने लगा कि उसे कई लोगों से पैसा लेना है।

    ये था पूरा मामला

    बता दें कि 19 अप्रैल को कानपुर के किदवईनगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक पिता ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। अपनी ही 11 साल की जुड़वा बेटियों का पहले गला घोंटा और फिर चापड़ गले में रख हथौड़े से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपित ने स्वयं पुलिस को सूचना दी।

    खबरें और भी

    नौबस्ता थानाक्षेत्र के किदवई नगर के-ब्लाक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के फेज-दो में लखनऊ निवासी बैंककर्मी विवेक गुप्ता का फ्लैट नंबर जी-चार है। इसमें बीते आठ साल से मूलरूप से बिहार के गया का रहने वाला शशिरंजन मिश्रा परिवार के साथ रह रहा है। वह चंडीगढ़ की एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) था। कुछ साल से उसने नौकरी छोड़कर कई कंपनियों की दवाइयों की दुकानों पर सप्लाई का काम शुरू किया था।

    उसने बंगाल के सिलीगुड़ी के कालिंगो की रहने वाली रेशमा छेत्री से वर्ष 2014 में मंदिर में जाकर प्रेम विवाह कर लिया था। इससे पहले रेशमा स्वरूप नगर स्थित यूनिसेक्स सैलून में काम करती थी। इसी सैलून में दोनों की मुलाकात हुई थी। उनके जुड़वा बेटियां रिद्धि व सिद्धि और छोटा बेटा रुद्रव उर्फ गुन्नू हैं। दोनों बेटियां अपार्टमेंट के पास स्थित एक स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा थीं। छोटा भाई रुद्रव भी यूकेजी का छात्र है।

    यह भी पढ़ें- Kanpur Double Murder: कातिल पिता की दरिंदगी, जुड़वा बेटियों को तड़पा कर मार डाला, रूह कंपा देगी पूरी कहानी

    यह भी पढ़ें- कानपुर त्रिमूर्ति अपार्टमेंट का खूनी राज! हत्या से पहले बेटियों को दी थीं नींद की गोलियां, रोंगटे खड़े कर देगा यह खुलासा