विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PF अंशधारक ध्यान दें! रिटायरमेंट के दिन ही PPO मिलने की गारंटी, जानें EPFO की 'प्रयास' योजना के बारे में सब कुछ

Updated: Mon, 18 May 2026 10:51 PM (IST)

ईपीएफओ की 'प्रयास' पहल के तहत, कानपुर में पीएफ अंशधारक सेवानिवृत्ति के दिन ही अपना पीपीओ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें समय पर दावा प्रपत्र भरना होगा ताकि पेंशन के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सेवानिवृत्ति के दिन ही मिलेगा पीपीओ

  2. ईपीएफओ की 'प्रयास' पहल के सकारात्मक परिणाम

  3. कानपुर में 122 लोगों को मिला लाभ

जागरण संवाददाता, कानपुर। पीएफ अंशधारक ध्यान दें, अगर आप सेवानिवृत्त होने वाले हैं तो पेंशन दावा प्रपत्र समय भर लें। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन आपको सेवानिवृत्त के दिन ही पीपीओ (पेंशन पेमेंट आर्डर ) उपलब्ध करा देगा। इसके बाद आपको पेंशन के लिए चक्कर पर चक्कर नहीं लगाने होंगे। समय से आपके खाते में पेंशन आने लगेगी।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की प्रयास नामक पहल के सकारात्मक परिणाम आए हैं। एक साल में कानपुर परिक्षेत्र दफ्तर ने 122 लोगों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पीपीओ मुहैया करा दिए। एक कापी संबंधित बैंक भेज दी जाती है। इससे समय से पेंशन खाते में आने लगती है।

कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के अंतर्गत पात्र कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन के लिए अनेक दस्तावेजों के साथ भविष्य निधि संगठन दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब उनकी सेवानिवृत्ति के दिन ही पीपीओ उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

58 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कर्मचारी के लंबित ट्रांसफर, सुधार और अन्य विवरण समय से पूरा करना नियोक्ता की जिम्मेदारी होती है। जिस माह कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहा हो, उस माह का पीएफ व पेंशन अंशदान समय से जमा करते हुए इलेक्ट्रानिक चालान कम रिटर्न निर्धारित समय के भीतर नियोक्ता को दाखिल करना होता है।

कर्मचारी को यूएएन पोर्टल पर केवाइसी अपडेट, ई नामिनेशन भरना, परिवार विवरण अपडेट, बैंक खाते व आधार सत्यापन और पेंशन दावा प्रपत्र भरना होता है। इसके बाद क्षेत्रीय भविष्य निधि संगठ का दफ्तर सेवानिवृत्ति के दिन ही पीपीओ उपलब्ध करा दिया जाता है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शाहिद इकबाल ने बताया कि सेवानिवृत्ति के दिन ही पीपीओ की एक कापी संबंधित बैंक को भेज दी जाती है। इससे समय से पेंशन खाते में आने लगती है।

कानपुर क्षेत्र में सेवानिवृत्ति के दिन ही दिए गए पीपीओ

माह पीपीओ संख्या
अप्रैल 2025 06
मई 2025 03
जून 2025 04
जुलाई 2025 13
अगस्त 2025 03
सितंबर 2025 07
अक्टूबर 2025 02
नवंबर 2025 02
दिसंबर 2025 40
जनवरी 2026 33
फरवरी 2026 04
मार्च 2026 05
कुल 122

यह भी पढ़ें- CSJMU छात्रों को बड़ा झटका: हेल्थ साइंसेज के सभी पाठ्यक्रमों की फीस 25% तक बढ़ी; जानें अब किस कोर्स के लिए कितनी फीस

यह भी पढ़ें- कानपुर को 300 नई ई-बसों की सौगात: 28 सीटर एसी बसों से सुधरेगा शहर का पब्लिक ट्रांसपोर्ट; जानें किन रूटों पर चलेंगी

यह भी पढ़ें- कानपुर में अचानक मोबाइल पर तेज बीप संग आया अलर्ट मैसेज; जानें क्या है मामला? तुरंत हो जाएं सावधान

यह भी पढ़ें- Weather Alert: कानपुर में अगले 48 घंटे भारी; Temp 43.2°C पार, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी