Train Alert: यात्रा करने से पहले जान लें Train Running Status, कानपुर शताब्दी सहित कई ट्रेनें पांच से छह घंटे लेट
कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पिछले कई दिनों से घंटों देरी से चल रही है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इसके अला ...और पढ़ें
-1784915620992_m.webp)
HighLights
कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस लगातार 5-6 घंटे देरी से चल रही।
कांवड़ मेले हेतु चार जोड़ी ट्रेनों को अस्थायी ठहराव मिला।
भारी बारिश के कारण बरौनी एक्सप्रेस कानपुर नहीं आएगी।
जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस की चाल बिगड़ गई है। पिछले चार दिनों से लगातार घंटों तक इस ट्रेन के यात्रियों को परेशान होना पड़ा। ट्रेन के लगातार रिशड्यूल होने के कारण प्लेटफार्म से लेकर ट्रेन में भी यात्रियों को सांसत झेलनी पड़ रही है। दूसरी ओर कुछ यात्रियों ने खाना न मिलने की भी शिकायत की।
कानपुर से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी शुक्रवार को रिशड्यूल होकर पांच घंटे की देरी से 11 बजे निकली। सुबह छह बजे निकलने वाली इस ट्रेन के यात्रियों को काफी लंबा समय प्लेटफार्म पर बिताना पड़ा। इसी तरह दिल्ली से आने वाली शताब्दी को भी चार घंटे रिशड्यूल किया गया है।
इसके अलावा भी दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें विलंब से चलीं। ट्रेन नंबर 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस तीन घंटे तीन मिनट और दरभंगा स्पेशल भी करीब छह घंटे विलंब रही। इसके अलावा कानपुर से दिल्ली और प्रयागराज जाने वाली कई ट्रेनें भी रफ्तार नहीं पकड़ सकीं।
कब और कितने दिन लेट चली शताब्दी
कानपुर से नई दिल्ली
- 22 जुलाई : सुबह छह बजे की जगह पांच घंटे 44 मिनट लेट होकर 11.44 बजे निकली।
- 23 जुलाई : छह घंटे लेकर होकर 12 बजे निकली।
- 24 जुलाई : पांच घंटे लेट से 11 बजे निकली।
- नई दिल्ली से कानपुर
- 21 जुलाई : दोपहर 3.40 बजे की जगह 6.35 घंटे लेट होकर रात 10.33 बजे निकली।
- 22 जुलाई : 5.41 घंटे लेट होकर रात 9.21 बजे निकली।
- 23 जुलाई : 5.44 घंटे लेट होकर रात 9.24 बजे निकली।
- 24 जुलाई : 4.01 घंटे लेट होकर रात 7.41 बजे निकली।
कांवड़ मेले को लेकर सूबेदारगंज एक्सप्रेस का रायवाला, मोतीचूर व ज्वालापुर में ठहराव
रेलवे ने सावन के महीने में आयोजित होने वाले कांवड़ मेला को देखते हुए कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। रेलवे ने चार जोड़ी ट्रेनों को उत्तराखंड के रायवाला, मोतीचूर व ज्वालापुर में ठहराव दिया है। उत्तर मध्य रेल के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने ने बताया कि ट्रेन नंबर 14113 सूबेदारगंज एक्सप्रेस का ठहराव 30 जुलाई से 13 सितंबर तक रायवाला, मोतीचूर व ज्वालापुर स्टेशन पर रहेगा। इसी तरह ट्रेन नंबर 14114 देहरादून-सूबेदारगंज का इन स्टेशनों पर ठहराव 30 जुलाई से 13 सितंबर तक रहेगा। सूबेदारगंज एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल व झींझक होकर निकलती है। इसके अलावा ट्रेन नंबर 14309/10 लक्ष्मीबाईनगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14317/18 लक्ष्मीबाईनगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 22659/60 तिरुवन्नतपुरम-ऋषिकेश एक्सप्रेस को भी इन स्टेशनों पर ठहराव दिया है।
खबरें और भी
गंगाघाट रेलवे स्टेशन में दो मिनट वंदे भारत व एक मिनट रुकी शताब्दी
गंगाघाट रेलवे स्टेशन में सिग्नल न मिलने से शुक्रवार को आनंद विहार से अयोध्या जा रही वंदे भारत दो मिनट व दिल्ली से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस एक मिनट रुकी रही। स्टेशन मास्टर ने बताया कि वंदे भारत से आगे आगरा इंटरसिटी गई थी। ट्रेन जाने के बाद 11:23 बजे गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत आ गई। सिग्नल न मिलने से ट्रेन दो मिनट खड़ी रही। सिग्नल मिलने के बाद ट्रेन 11:25 बजे गंतव्य को रवाना हुई। वहीं, शताब्दी 12:02 बजे सिग्नल न मिलने से गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर खड़ी हो गई। उसके आने से पहले आगे यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस गई थी। 12:03 बजे सिग्नल मिलते ही ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई।
बरौनी एक्सप्रेस 27 को नहीं आएगी कानपुर
महाराष्ट्र के घोलवाड़–उमरगाम रोड (मुंबई) रेलखंड के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। भारी बारिश के कारण रेलखंड पर यातायात प्रभावित हुआ है। ट्रेन नंबर 19038 बरौनी जंक्शन–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 26 जुलाई को बरौनी से निरस्त रहेगी। ये ट्रेन 27 जुलाई को कानपुर नहीं आएगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 19020 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 25 जुलाई को निरस्त रहेगी। वहीं दूसरी ओर ट्रेन नंबर 19019 बांद्रा टर्मिनस 24 जुलाई को मुंबई से ही निरस्त रही।