कन्नौज में पुलिस हिरासत से फरार हुईं गोरखपुर की चेन स्नेचर, दो महिला सिपाही निलंबित
कन्नौज में गंगा स्नान जा रही महिला की चेन छीनने वाली गोरखपुर की दो महिलाएं पुलिस हिरासत से फरार हो ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
गोरखपुर की दो महिलाएं कन्नौज में चेन स्नेचिंग में पकड़ी गईं
पूछताछ के दौरान दोनों महिलाएं कोतवाली से फरार हो गईं
लापरवाही के आरोप में दो महिला सिपाही निलंबित की गईं
जागरण संवाददाता, कन्नौज। गंगा स्नान जा रही महिला श्रद्धालु के गले से टेंपो में सफर के दौरान गोरखपुर की दो महिलाओं ने सोने की चेन तोड़ ली। टेंपो से उतरकर दोनों महिलाएं फरार हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर महिलाओं को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। यहां पूछताछ के दौरान महिला सिपाहियों को चकमा देकर दोनों महिलाएं फरार हो गई। एसपी ने दो महिला सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
कोतवाली से गोरखपुर की चेन स्नेचर दो महिलाएं फरार
फर्रुखाबाद जनपद के अचरा नगला बीरबल निवासी प्रियंका यादव 24 अगस्त को जलेसर के घाट पर गंगा स्नान करने जा रही थीं। मिरगांवा से घाट जाने के लिए वह टेंपो में बैठी थीं। उनके पास में ही गोरखपुर के बड़हलगंज सहरौली रहने वाली पुष्पा देवी और माधुरी सवार थीं।
दोनों महिलाओं ने बातों में उलझा कर प्रियंका के गले से सोने की चेन तोड़ ली। इसके बाद मल्लपुर्वा गांव के सामने दोनों महिलाएं टेंपो से उतरकर फरार हो गईं।
एक घंंटे में दोनों चेन स्नेचर को किया था गिरफ्तार
दो मिनट बाद जब प्रियंका गले से चेन गायब देखी, तो उसने यूपी डायल 112 को फोन किया। इसके बाद गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी। एक घंटे बाद मझपुर्वा चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने इंदिरानगर मुहल्ला में बनियानी मोड़ के पास से पुष्पा देवी और माधुरी को पैदल जाते समय गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिलाओं को चौकी प्रभारी कोतवाली लेकर पहुंचे। यहां पूछताछ के दौरान महिला सिपाही उमा और साक्षी को चकमा देकर दोनों महिलाएं फरार हो गई।
यह भी पढ़ें- चित्रकूट में बाढ़ से तबाही: झांसी-मीरजापुर हाईवे पर मंदाकिनी पुल पर एप्रोच रोड धंसी, बड़े वाहन रोके गए
एसपी ने सौंपी सीओ सिटी को जांच
एसपी विनोद कुमार ने शनिवार को महिला आरक्षी उमा और साक्षी को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी शिल्पा वर्मा को सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें- यूपी कैडर की IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा: लंदन की नौकरी छोड़ी, डीएम मिर्जापुर बनीं, अब शिक्षा-लेखन होगा नया सफर!
