विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्नौज मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग स्टाफ नर्सों की जल्द होगी वापसी, दीपावली से पहले मिलेगा समायोजन

Published: Thu, 08 Oct 2026 05:08 PM (GMT+05:30)

राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज में 82 आउटसोर्सिंग स्टाफ नर्सों को जल्द ही दोबारा तैनाती मिलेगी। पिछले टेंडर निरस्त होने के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 82 आउटसोर्सिंग स्टाफ नर्सों को जल्द मिलेगी दोबारा तैनाती।

  2. पुराने टेंडर निरस्त होने के बाद नया टेंडर सोमवंशी इंफोटेक को।

  3. दीपावली से पूर्व सभी स्टाफ नर्सों का होगा समायोजन।

जागरण संवाददाता, कन्नौज। राजकीय मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग से 82 स्टाफ नर्सों को जल्द ही दोबारा तैनाती मिलेगी। चार माह तक स्टाफ नर्सों ने काम किया था, लेकिन कार्यदायी संस्था मालिक की मृत्यु होने से टेंडर शासन स्तर से निरस्त हो गया था। इससे दोबारा टेंडर प्रक्रिया में करीब एक वर्ष का समय लगा। दीपावली से पूर्व सभी को समायोजित किया जाएगा।

सिंतबर 2025 हुआ था कार्य समाप्त

राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की बेहतर देखभाल करने को लेकर स्टाफ नर्सों की कमी थी। नियमित स्टाफ नर्सों की भर्ती न होने से आउटसोर्सिंग से 82 स्टाफ नर्सों को रखा गया था। इससे जून 2025 में लखनऊ की संस्था शिवम इंटर प्राइजेज को टेंडर मिला था।

फर्म के मालिक की आकस्मिक मृत्यु होने से टेंडर निरस्त हो गया था। इससे स्टाफ नर्सों को सिंतबर 2025 तक का मानदेय देने के बाद कार्य समाप्त कर दिया गया था। इसको लेकर स्टाफ नर्सों ने प्रदर्शन और नाराजगी भी जताई थी।

कॉलेज प्रशासन ने दोबार टेंडर प्रक्रिया की तो एक वर्ष का समय लग गया। इससे अब सोमवंशी इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड को टेंडर दिया गया है। कार्यदायी संस्था और कॉलेज प्रशासन के बीच अनुबंध की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

इससे उम्मीद है कि 20 दिन में 82 स्टाफ नर्सों का समायोजन हो जाएगा। फिलहाल में कोई भी नई भर्ती नहीं होगी। प्राचार्य व सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने निरीक्षण दौरान स्टाफ नर्सों को भरोसा दिया है।

एक वर्ष का समय टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने में समय लगा है। अब जल्द ही समायोजन कर लिया जाएगा। इसके बाद स्टाफ नर्सों की ड्यूटी शुरू हो जाएगी और मानदेय भी समय पर दिया जाएगा।

-डाॅ. पुष्पेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज

यह भी पढ़ें- स्टाफ नर्स की 25, तो जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की 28 सितंबर से एक अक्टूबर तक... HPSSC ने तय की भर्ती परीक्षा की तारीखें