विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी का अनुदान झटक कर दुल्हन प्रेमी संग फरार, ठगा महसूस कर रहा दूल्हा, पुलिस छानबीन में जुटी

Updated: Sat, 21 Mar 2026 11:14 AM (IST)

झांसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शादी का अनुदान (₹60,000) खाते में आते ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इससे दूल्हा पक्ष ठगा महसूस कर रहा है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. दुल्हन सामूहिक विवाह अनुदान लेकर प्रेमी संग भागी।

  2. ₹60,000 की राशि खाते में आते ही फरार हुई।

  3. दूल्हे और पिता ने झांसी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, झांसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसने इस जनकल्याणकारी योजना के सामाजिक सोच पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह की राशि खाते में पहुंचते ही वह अपने प्रेमी के साथ चली गई।

इस घटना से वर पक्ष ठगा हुआ महसूस कर रहा है। दुल्हन के खाते में 60 हजार रुपये आए थे। पिता ने पुलिस से शिकायत दर्ज की है। उधर, दूल्हे को जैसे ही घटना की जानकारी हुई, उसने भी पुलिस से शिकायत की है।

खैलार के युवक की शादी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 19 फरवरी को हुई थी। युवती के पिता ने बेटी की विदाई यह कहते हुए टाल दी कि अनुदान की रकम आने के बाद 25 अप्रैल को रिसेप्शन करने के बाद विदा करेंगे।

सरकारी अनुदान 12 मार्च को खाते में आया। पैसा आने के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ चली गई। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के अनुसार युवती के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस छानबीन कर रही है।