Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दर्शनार्थियों की कार पेड़ से टकराई, दंपति की मौत; बहन व बहनोई घायल

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 06:10 PM (IST)

    श्रीनगर थाना क्षेत्र में कामतानाथ के दर्शन कर लौट रहे एक दंपति की कार दुर्घटना में मौत हो गई। मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी सतीश खरे और उनकी पत्नी रश्म ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। जागरण
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश जिला छतरपुर के किशनगढ़ निवासी थे
    2. चित्रकूट में कामतानाथ के दर्शन लौटते समय हुआ हादसा

    महोबा (ब्यूरो): बुधवार को तड़के जिले के श्रीनगर थाना अन्तर्गत कार हादसे में कामतानाथ के दर्शन कर लौट रहे दम्पति की मौत हो गई, जबिक मृतक की बहन और बहनोई गंभीर रूप से घायल हुए है ,जिन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

    बता दें कि मध्य प्रदेश जिला छतरपुर के किशनगढ़ निवासी सतीश खरे(54) पुत्र स्व. वैदेही शरण खरे पत्नी रश्मि खरे (50) तथा शान्तिनगर सिविल लाइन जिला छतरपुर निवासी बहनोई रमाकांत (54) पुत्र गोपाल,बहन संगीत (54)पत्नी रामाकान्त कार में सवार होकर कामतानाथ के दर्शन करने लौट रहे थे।

    आज तड़के जिले के श्रीनगर थानांतर्गत कैमाहा के समीप कार अनियन्त्रित होकर पेड़ से टकरायी। हादसा की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्रा पुलिस बल समेत दुर्घटनास्थल पर पहुँचे और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर्स ने देखकर सतीश खरे को मृत घोषित किया।

    पत्नी रश्मि की फौरी उपचार दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं मृतक सतीश की बहन संगीता और बहनोई रमाकांत को जिला अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर दोनों को हायर सेण्टर रिफर किया है।

    खबरें और भी

    हादसा का कारण बनी नींद की झपकी

    जिले के श्रीनगर थाना अन्तर्गत घटित हुई हृदय विदारक घटना में कार सवार एक दम्पति की मौत हुई तथा बहन व बहनोई गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसा के पीछे रात्रि में वाहन संचालन दौरान तड़के नींद की झप्पी के चलते कार पेड़ से टकराई है,इससे हृदय विदारक दुर्घटना घटित हुई है।

    इनका कहना है

    बुधवार को भोर होते ही थाना अन्तर्गत कार के पेड़ से टकराने की सूचना पर मौके पर पहुँचे थे। सभी दोनों दम्पतियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहाँ पर एक दम्पति की मौत हो गयी। जबकि बहन व बहनोई की हालत गम्भीर होने पर मेडिकल कॉलिज झाँसी रिफर कर दिया। हादसा के पीछे कार चालक की नींद की झपकी आई है,इससे दुर्घटना घटित हुई है।

    -अवधेश कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना श्रीनगर जनपद महोबा।