विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में अब सिटी रेलवे स्टेशन पर भी रूकेगी सुहेलदेव एक्सप्रेस, रेलयात्रि‍यों को भारतीय रेल की बड़ी सौगात

By Amardeep Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 03 Sep 2026 12:46 PM (IST)

रेल मंत्रालय ने गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जौनपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी दे दी ...और पढ़ें

जौनपुर सिटी स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस का ठहराव, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत। (फाइल फोटो)

जौनपुर सिटी स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस का ठहराव, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सुहेलदेव एक्सप्रेस अब जौनपुर सिटी स्टेशन पर रुकेगी।

  2. रेल मंत्रालय ने ठहराव को स्वीकृति प्रदान की है।

  3. जौनपुर सहित आसपास के यात्रियों को बड़ी सुविधा।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। अब सुहेलवेद एक्सप्रेस सिटी रेलवे स्टेशन पर भी रूकेगी। गाजीपुर सिटी–आनंद विहार टर्मिनल सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से जौनपुर सहित आसपास के जनपदों के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव भी इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। राज्यमंत्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जौनपुर सिटी स्टेशन पर सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस ट्रेन के ठहराव से दिल्ली, पूर्वांचल सहित विभिन्न प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, मरीजों और अन्य यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि जौनपुर के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। रेलवे से जुड़ी सुविधाओं में विस्तार होने से न केवल यात्रियों की परेशानी कम होगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।