Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में मैट पर ऋत्विक ने जमाया दम, जीता रजत

    By khalid shahEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 05:09 PM (IST)

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शोध छात्र ऋत्विक त्रिपाठी ने इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय और जौ ...और पढ़ें

    इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में ऋत्विक त्रिपाठी ने जीता रजत पदक।

    इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में ऋत्विक त्रिपाठी ने जीता रजत पदक।

    HighLights

    1. पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ऋत्विक त्रिपाठी ने जीता रजत पदक।

    2. इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन।

    3. जौनपुर और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।

    जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। कराटे के मैट पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शोध छात्र ऋत्विक त्रिपाठी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक अपने नाम किया।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के एचआरडी विभाग में शोधरत ऋत्विक ने इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप सीरीज-दो के सीनियर वर्ग के -67 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के साथ जिले का भी गौरव बढ़ा है।

    प्रतियोगिता का आयोजन 16 और 17 मई को दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में हुआ।चैंपियनशिप में देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेशों से आए खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबलों के बीच ऋत्विक ने तकनीक, गति और आत्मसंयम का बेहतर तालमेल दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और रजत पदक पर कब्जा जमाया।प्रतियोगिता का आयोजन धामिकाकाई शीतो-रियु इंटरनेशनल संस्था की ओर से किया गया।

    यह संस्था पारंपरिक कराटे की तकनीकी दक्षता, अनुशासन और आत्मरक्षा आधारित प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए कार्य करती है।ऋत्विक की सफलता पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की उपलब्धियां उनके समग्र व्यक्तित्व विकास और उत्कृष्टता की पहचान हैं। उन्होंने ऋत्विक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीन फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज प्रो. अविनाश डी. पाथर्डीकर, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. आशुतोष सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर और शोध छात्रा अंजली मौर्य ने भी ऋत्विक को बधाई दी।