Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर दूल्हे की हत्या: तीन फरार आरोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित

    Updated: Sat, 02 May 2026 05:26 PM (IST)

    जौनपुर में दूल्हे आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या के मामले में तीन फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीमों के गठन के बा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. दूल्हे आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या।

    2. तीन हत्यारोपितों पर 25-25 हजार का इनाम।

    3. पुलिस टीमें गठित, आरोपी अभी भी फरार।

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात दूल्हे की गोली मारकर हत्या के तीन आरोपितों के विरुद्ध 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। बडऊर गांव निवासी आजाद बिंद की खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव के लिए बरात निकली थी।

    रात करीब साढ़े आठ बजे घर से करीब आठ किलोमीटर दूर मनेछा गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर कार को रोकते हुए दूल्हे की कार को घेरते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। तीन गोली लगने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाने पर डाक्टरों ने आजाद को मृत घोषित कर दिया।

    आरोपितों की पहचान आजमगढ़ के चिकसावा गांव निवासी प्रदीप बिंद, खेतासराय के सोंधी गांव निवासी रवि यादव व इसी थाना क्षेत्र के जपटापुर गांव निवासी भोले राजभर के रूप में हुई। हत्यारोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

    यह भी पढ़ें- जौनपुर में कार रोककर नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे को मारी तीन गोली, मौत

    खबरें और भी