Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमीन का बैनामा कराना चाहता था सूदखोर, किसान ने फंदा लगाकर दी जान; आरोपित पर मुकदमा दर्ज

    Updated: Fri, 01 May 2026 04:47 PM (IST)

    जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में सूदखोर के दबाव से परेशान होकर एक किसान अजीत कुमार गौतम ने आत्महत्या कर ली। सूदखोर डेढ़ लाख रुपये के बदले किसान की जमी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. जौनपुर में सूदखोर के दबाव में किसान ने की आत्महत्या।

    2. डेढ़ लाख के कर्ज के बदले जमीन का बैनामा चाहता था सूदखोर।

    3. पुलिस ने आरोपी सूदखोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के हकारीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अजीत कुमार गौतम ने सूदखोर से त्रस्त होकर गुरुवार की रात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है सूदखोर कर्ज लिए गए डेढ़ लाख रुपये के बदले भूमि का बैनामा करने के लिए दबाव बना रहा था। इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    अजीत कुमार गौतम भोजन करने के बाद अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। शुक्रवार की सुबह काफी देर तक न उठने पर स्वजन ने आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। भीतर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर किसी अनहोनी की आशंका से घबरा उठे। किसी तरह से देखा तो कमरे में गार्डर में हुक में नायलान की रस्सी से फंदे के सहारे अजीत का शव लटका दिखा। घर में करुण क्रंदन मच गया।

    पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया

    सूचना दिए जाने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में ले लिया। नगीना देवी ने तहरीर दी कि लगभग तीन वर्ष पूर्व उनके पति अजीत कुमार गौतम ने पुत्री की शादी के लिए गांव के ही सुभाष गौतम से तीन बार में 1.50 लाख रुपये ब्याज पर उधार लिया था। सुभाष गौतम ने कर्ज देते समय अजीत गौतम की भूमि का पक्का मुआहिदा (अनुबंध) करा लिया था।

    आर्थिक रूप से परेशान अजीत गौतम रुपये लौटाकर अपनी भूमि बचाना चाहता था, जबकि सुभाष गौतम रजिस्ट्री करने के लिए दबाव बना रहा था। बैनामा न करने पर 10 प्रतिशत ब्याज के साथ रुपये लौटाने के लिए कह रहा था। इसी से तनावग्रस्त होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

    खबरें और भी

    मृत अजीत कुमार गौतम की पत्नी नगीना देवी की तहरीर पर आरोपित सूदखोर सुभाष गौतम के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -विक्रम लक्ष्मण सिंह, प्रभारी थाना बक्शा।