उरई में UP Police के दो सिपाही गए दबिश देने, महिलाओं ने घेरा, एक को बंधक बना बेरहमी से पीटा
उरई के सिरसा कलार में दबिश देने गए यूपी पुलिस के दो सिपाहियों को महिलाओं ने घेर लिया। एक सिपाही छत से कूदकर भागा, जबकि दूसरे सिपाही को महिलाओं ने बंधक ...और पढ़ें

आप बीती बताता सिपाही। जागरण
जागरण संवाददाता, उरई। सिरसा कलार कस्बे में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे मारपीट की एनसीआर के मामले में दबिश देने गई कोबरा टीम के दोनों सिपाहियों को महिलाओं ने घर के अंदर घेर लिया। महिलाओं ने कहासुनी बढ़ जाने पर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, लेकिन इसी दौरान एक सिपाही छत से कूदकर बाहर भाग निकला और सिरसा कलार थाने में जाकर सूचना दी।
इधर दूसरे सिपाही को महिलाओं ने लाठी डंडों से जमकर पीटकर घायल कर दिया। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा तो सिपाही को महिलाओं ने दरवाजे के बाहर निकाल दिया और रुपये मांगने का आरोप लगाया। मामले में घायल सिपाही ने अभी तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं की है। एसपी विनय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी करा कर जांच कराई जाएगी।
सिरसा कलार निवासी 40 वर्षीय अजमेरन खान पत्नी मजीद ने शुक्रवार की रात पुलिस को बताया था कि उसकी तीन पुत्रियां हैं कोई पुत्र न होने के नाते उसके पति और सास ससुर आए दिन तलाक करवाने की धमकी देते हैं। पति द्वारा आए दिन शराब पीकर मारपीट की जाती है।
शुक्रवार की रात पति द्वारा पत्नी की लात घूसे से मारपीट कर दी। शिकायत पर थाना प्रभारी वरुण कुमार ने तीन लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया था। शनिवार की सुबह से पुलिस मारपीट के आरोपितों की तलाश कर रही थी। दोपहर दो बजे के लगभग मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि मारपीट करने वाले आरोपित पड़ोस में रिश्तेदार दाऊद खान के घर छिपे हैं।
खबरें और भी
सूचना पर थाने के कोबरा सिपाही सौरभ पटेल व रिंकू सिंह दाऊद खान के घर में घुस गए। घर के अंदर महिलाओं ने कहा यहां कोई नहीं है इस पर सिपाही महिलाओं के साथ गालीगलौज करने लगे। इस पर एक सिपाही ने महिला को पीट दिया। इस पर महिलाओं ने घर का दरवाजा लगाकर घर के अन्य सदस्यों के साथ दोनों सिपाहियों को बंधक बना लिया। इस पर सिपाही रिंकू सिंह छह से कूदकर भाग निकला। लोगों ने सौरभ पटेल को जमकर पीटा जिससे उसके पीठ में कई निशान बन गए।