Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उरई में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री बेहाल, 18 घंटे तक की देरी से चल रही गाड़ियां

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 03:18 PM (IST)

    उरई में ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण ट्रेनें 18 घंटे तक विलंबित हो रही हैं, जिससे यात्री और परीक्षार्थी परेशान हैं। खाने-पीने की व्यवस्था न होने से यात् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, उरई। विभिन्न स्थानों पर चल रहे ट्रैक मरम्मत कार्य की वजह से ट्रेनें काफी विलंबित आ रही हैं। इससे यात्री परेशान हैं। मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनें सुबह की जगह रात में 18 घंटा देरी से आने में आ रही है। रविवार को गोरखपुर और मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनों की चाल धीमी होने की वजह से यात्री परेशान हो रहे हैं। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी भी ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान रहे और उन्होंने दूसरे साधनों से यात्रा की।


    मुंबई से लखनऊ जाने वाली ट्रेन (22121) अपने निर्धारित समय सुबह 8:13 बजे के स्थान पर रात में 2:13 बजे 18 घंटे की देरी से आई। इसके अलावा मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस 6 घंटा 47 मिनट देरी से आने की संभावना है। मुंबई से गोरखपुर दैनिक स्पेशल ट्रेन (01079) 10 घंटेसे अधिक की देरी से चल रही है। गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली स्पेशल ट्रेन (07076) साढ़े छह घंटे की देरी से चल रही है।

    हैदराबाद से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन (07075) निर्धारित समय से दूसरे दिन सुबह 5 बजे 10 घंटे से अधिक की देरी से आई। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली दैनिक स्पेशल ट्रेन (01080) ढाई घंटे देरी से चल रही है। संत कबीर नगर एक्सप्रेस 2 घंटा 25 मिनट देरी से चल रही है। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में शाम की जगह दूसरे दिन सुबह पहुंच रहे हैं। भीषण गर्मी में ट्रेनो की चाल धीमी होने से यात्रियों ने रेल प्रशासन से शिकायत व नाराजगी जताई है। कई यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों के देरी से चलने से सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ रही है। प्रतियोगिता परीक्षा देने बाहर जा रहे परीक्षार्थियों का कहना है कि अगर ट्रेन के भरोसे यात्रा की तो परीक्षा छूट सकती है।


    खाने-पीने की व्यवस्था न होने से बढ़ी परेशानी

    उरई निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि वह हैदराबाद से उरई तक यात्रा ट्रेन (07075) के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे थे। जिसमें खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने कई बार रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर बात की लेकिन उसका कोई हल नहीं निकला। उन्होंने कहा कि रेलवे की लापरवाही की शिकायत लिखित रूप से रेलमंत्री से करेंगे। मुंबई निवासी शमीम खान का कहना है कि उनका मुंबई लखनऊ एसी स्पेशल में रिजर्वेशन है। ट्रेन के शाम के स्थान पर दूसरे दिन सुबह आने की संभावना है। उन्होंने इस रेलवे की इस लापरवाही के लिए शिकायत करने की बात कही है।

    खबरें और भी