Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालौन में SP-DM बंगले के पास किन्नरों से लूट मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 03:06 PM (IST)

    जालौन में डीएम-एसपी बंगले के पास 27 जून की रात किन्नरों से हुई लूट के मामले में पुलिस ने एसओजी टीम की मदद से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

    पुलिस की गिरफ्त में किन्नरों के साथ लूट करने के आरोपित

    पुलिस की गिरफ्त में किन्नरों के साथ लूट करने के आरोपित

    HighLights

    1. जालौन में किन्नरों से लूट के छह आरोपी गिरफ्तार।

    2. पुलिस ने 32 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों को पकड़ा।

    3. लूटा गया मोबाइल और 200 रुपये नकद बरामद हुए।

    जागरण संवाददाता, जालौन। डीएम-एसपी के बंगला के पास 27 जून की रात को स्कूटर सवार किन्नरों से लूट करने वाले छह आरोपितों को कोतवाली पुलिस ने एसओजी टीम के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास 200 रुपये की नकदी व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया है। जांच टीम ने आरोपितों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे 32 कैमरों की फुटेज की मदद ली। शुक्रवार को सभी छह आरोपितों को जेल भेजा गया।

    शहर के नया पटेल नगर करसान रोड निवासी करिश्मा व साक्षी (किन्नर) ग्राम हरक्का में हो रही रामलीला में नृत्य करने गए थे। शनिवार 27 जून की रात उन्हें आयोजकों से रुपये का भुगतान मिला था। रात में रामलीला समाप्त होने के बाद दोनों स्कूटर से बैग में मोबाइल व नकदी रखकर लौट रहे थे।

    32 कैमरों की मदद से पकड़े गए बदमाश

    ग्राम बोहदपुरा के पास दो बाइकों पर सवार छह युवकों ने उनका पीछा किया और जब किन्नर एसपी-डीएम बंगले के पास पहुंचे तो बाइक सवारों ने उन्हें रुकने को कहा। जब स्कूटर चला रही साक्षी रुकने लगी तो इसी दौरान बाइक सवारों ने उसका बैग खींचा और पुलिस लाइन की तरफ भाग गए।

    पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को लिखित में शिकायती पत्र दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी रिंकू सिंह की मदद से 32 कैमरे देखे गए। फुटेज के आधार पर लुटेरों के पहचान कर गुरुवार की रात को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बावली निवासी 20 वर्षीय मनीष मिश्रा उर्फ होरी, जालौन के मुहल्ला दलालनपुरा निवासी 20 वर्षीय रजनीश उर्फ अंशू चौधरी, जालौन के मुहल्ला हृदेशाह निवासी 20 वर्षीय शिवम बाथम, मुहल्ला मुरली मनोहर निवासी 19 वर्षीय मोहित सोनी, मुहल्ला मुरली मनोहर निवासी 20 वर्षीय अमित विश्वकर्मा व जालौन के बजरिया निवासी 20 वर्षीय मुन्ना मंसूरी शामिल है। उनके पास से लूटा गया मोबाइल व 200 रुपये की नकदी बरामद हुई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जालौन में घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    आरोपितों को किन्नरों के बैग में एक हजार रुपये की नकदी व एक मोबाइल ही मिला था। 35 हजार रुपये की नकदी व चेन लूटने की बात झूठ निकली। पुलिस ने सभी छह आरोपितों को जेल भेज दिया है।

    लगातार मोबाइल लोकेशन व कैमरा फुटेज की जांच हो रही थी। इसी आधार पर किन्नरों का मोबाइल व बैग छीनने के आरोप में छह आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


                                                                                   आनंद कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक