Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अतीक के बेटे अली की झांसी जेल से प्रयागराज भाई के जनाजे के लिए रवानगी, कानपुर-झांसी हाईवे पर अलर्ट, 2 मिनट उरई में रुका काफिला

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 03:32 PM (IST)

    माफिया अतीक अहमद के बेटे अली को झांसी जेल से कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज ले जाया गया है। वह अपने भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए र ...और पढ़ें

    जालौन के बड़ा गांव के पास हाईवे से गुजरते पुलिस वाहन। जागरण

    जालौन के बड़ा गांव के पास हाईवे से गुजरते पुलिस वाहन। जागरण

    HighLights

    1. अतीक अहमद के बेटे अली को झांसी जेल से प्रयागराज भेजा गया

    2. भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रवाना

    3. पुलिस ने हाईवे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे

    जागरण टीम, उरई। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की झांसी जिले में हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए झांसी जेल में बंद उसके भाई अली अहमद को कड़ी सुरक्षा में लेकर पुलिस वैन शनिवार दोपहर झांसी-कानपुर हाईवे के रास्ते प्रयागराज के लिए निकली। सूत्रों की मानें तो इस बीच हाईवे किनारे पड़ने वाली सभी थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे अली को लेकर पुलिस कालपी के यमुना पुल को पार कर कानपुर की ओर निकल गई।

    माफिया अतीक अहमद का पुत्र अली अहमद झांसी जेल में बंद है। जेल में मिलने के लिए जाते समय अली के भाई अबान अहमद की गुरुवार की सुबह झांसी हाईवे पर कार हादसे में जान चली गई। शनिवार को अबान के शव को प्रयागराज में दफनाया जाना था। ऐसे में भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए शनिवार को झांसी जेल में बंद अली अहमद तय कार्यक्रम के अनुसार प्रयागराज लाया जाना था।

    पहले अली को झांसी-खजुराहो हाईवे के रास्ते प्रयागराज ले जाया जाना था, लेकिन अंतिम समय में रूट बदल गया। फिर झांसी-कानपुर हाईवे के रास्ते पुलिस वैन में अली को लेकर पूर्वाह्न 11:15 बजे छह गाड़ियों का काफिया जिले की सीमा में पहुंचा। सबसे पहले कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव पहुंचने पर दो मिनट के लिए काफिला रुका और उससे वहां पिकेट पर तैनात सिपाही अलर्ट हो गया। वाहन से कोई नहीं उतारा और फिर सीधे आटा व कालपी थाना क्षेत्र को पार करते हुए 12:30 बजे काफिला जिले की सीमा को पार कर कानपुर की ओर निकल गया।

    इसके बाद कानपुर देहात पहुंचा काफिला

    यमुना पुल से कानपुर देहात की सीमा पर काफिले ने इंट्री किया। यहां से बारा टोल प्लाजा से होते हुए अली को पुलिस प्रयागराज के लिए निकली। यहां पर हाईवे पर पुलिस प्रशाासन को अलर्ट किया गया था। इसके बाद भौंती से कानपुर नगर की सीमा में प्रवेश करते हुए रामादेवी से फतेहपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगा। प्रयागराज में उसे सीधे कसारी मसारी कब्रिस्तान में लाया जाएगा। इस दौरान वह अपने परिवार वालों से भी मुलाकात करेगा। बता दें कि अबान अहमद को पिता अतीक के बगल में ही दफनाया जाएगा। इसी कब्रिस्तान में उसे चाचा अशरफ को भी दफनाया गया था।

     

    खबरें और भी