Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बीवी जगा देती है सुबह जल्दी, साले को फोन कर पति ने मार ली खुद को गोली; हाथरस में हुई चौंकाने वाली आत्महत्या

    By Ritik Gupta Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 20 May 2026 08:27 PM (IST)

    हाथरस में दो चौंकाने वाली आत्महत्या की घटनाएं सामने आईं। पहली घटना में पत्नी द्वारा सुबह जल्दी जगाने पर पति ने गोली मारकर जान दे दी, जबकि दूसरी घटना म ...और पढ़ें

    गोली मारकर आत्महत्या करने वाले लालू की फाइल फोटो।

    गोली मारकर आत्महत्या करने वाले लालू की फाइल फोटो।

    संवाद सूत्र, सिकंदराराऊ (हाथरस)। आज के दौर में लोग बहुत जल्दी आपा खो रहे हैं। जरा सी बात पर पति ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कारण जानेंगे तो आप भी चौंक जाएंगे। आत्महत्या के पीछे पत्नी का सुबह जल्दी जगा देना था। ऐसी ही एक और घटना हुई, जहां बाजार जाने से रोकने पर छात्रा ने अपनी जान दे दी।

    गांव रामपुर में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवक घर पर पत्नी के साथ था। पत्नी ने कमरे के अंदर से ज़ब गोली चलने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव के पास से तमंचा बरामद किया।

    गांव रामपुर निवासी लालू मजदूरी करता था। उसकी शादी सात वर्ष पूर्व हसायन निवासी आशा देवी से हुई थी। बुधवार की सुबह लालू की पत्नी आशा देवी ने लालू को जल्दी जगा दिया था, जिस पर दंपती में नोक-झोंक हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

    कुछ देर बाद घरेलू कलह इतना बढ़ा कि लालू ने कमरे की कुंडी अंदर से लगाकर अपने साले को फ़ोन कर कहा कि यह मेरी आखिरी बात है, जिसके बाद तमंचा कनपटी पर रखकर फायर कर दिया। कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसियों में अफरा-तफरी मच गई।

    खबरें और भी

    घटना की सूचना तुरंत मृतक की पत्नी ने अपने सास-ससुर और मायके पक्ष के लोगों को एवं कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो लालू की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भिजवाया। शव के पास से तमंचा बरामद किया है। लालू अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी एवं एक दो बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया।

    मां ने बाजार जाने से रोका तो छात्रा ने जहर खाकर जान दी

    कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में एक छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मां से कहासुनी के बाद उसने यह कदम उठाया। हालांकि गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    17 वर्षीय छात्रा इंटरमीडिएट में पढ़ती थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम छात्रा बाजार जाना चाहती थी, लेकिन उसकी मां ने उसे जाने से मना कर दिया। इसी बात पर मां-बेटी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद रात में छात्रा ने जहर खा लिया।

    परिवार के सदस्यों ने छात्रा को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत और बिगड़ गई और उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। छात्रा के माता-पिता के अलावा दो भाई भी इस घटना से सदमे में हैं।