Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाथरस में नेग मांगने के अधिकार पर मंगलामुखियों के दो गुटों में तीखा विवाद, पुलिस ने कराया शांत

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 02:39 PM (IST)

    पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाकर समझाया और भविष्य में अपने निर्धारित क्षेत्रों में रहने की चेतावनी दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ। ...और पढ़ें

    सादाबाद के विनोबा नगर चौराहे पर मंगलामुखियों के हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

    सादाबाद के विनोबा नगर चौराहे पर मंगलामुखियों के हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सादाबाद(हाथरस)। कस्बे के विनोबा नगर चौराहे पर सोमवार दोपहर नेग मांगने के अधिकार को लेकर मंगलामुखियों के दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के कारण चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष नेग मांगने के निर्धारित क्षेत्र को लेकर आमने-सामने आ गए।

    देखते ही देखते कहासुनी तीखी नोकझोंक में बदल गई। शोर सुनकर राहगीरों और दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर तक चौराहे पर वाहनों की आवाजाही भी बाधित रही।

    नेग मांगने के विवाद में मंगलामुखियों के दो पक्ष आमने-सामने, हंगामा

    सूचना पर पहुंची सादाबाद कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। स्थिति को देखते हुए पुलिस दोनों पक्षों कोतवाली ले गई। पूछताछ में सामने आया कि विवाद दूसरे के क्षेत्र में नेग मांगने की दखलअंदाजी के कारण हुआ था।

    यह भी पढ़ें- नैनीताल में राजमिस्त्री के पोते पवन ने रचा इतिहास: बिना कोचिंग पास की PCS परीक्षा, बने सहायक आयुक्त राज्य कर

    यह भी पढ़ें- युवतियों को नशा देकर करता था दुष्कर्म: माथे पर तिलक और सफेद कपड़े, मथुरा के फर्जी साधु की करतूत जानकर लोग हैरान

    पुलिस ने चेतावनी दी

    पुलिस ने दोनों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि सभी अपने-अपने तय क्षेत्र में ही नेग मांगें। भविष्य में हस्तक्षेप करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की मौजूदगी में समझाइश के बाद दोनों पक्षों में आपसी राजीनामा हो गया। इसके बाद मामला शांत हुआ और दोनों अपने घर लौट गए।