देह व्यापार की सूचना पर सादाबाद पुलिस ने मारा होटल में छापा, कमरों में युवक-युवतियां की हालत देखकर रह गए हैरान
सादाबाद पुलिस ने एक होटल पर छापा मारकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त युवक-युवतियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया और ह ...और पढ़ें

होटल में पकड़ीं लड़कियां। वीडियो से ली तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, सादाबाद। कोतवाली पुलिस ने हाथरस रोड स्थित एक होटल पर छापेमारी कर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त युवकों को हिरासत में लिया। होटल में अपेक्षा से अधिक संख्या में युवक-युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पुलिस ने सभी से पूछताछ के बाद सत्यापन कर युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
होटल पर पुलिस का छापा, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां
मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में नियमों के विरुद्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। यहा देह व्यापार कराया जाता है इसी आधार पर टीम ने अचानक छापा मारकर जांच की। मौके पर कई युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में पाए गए।
संचालकों को दी हिदायत
कस्बा इंचार्ज अंकित चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध व अनैतिक गतिविधियों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। छापेमारी के दौरान होटल संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना पहचान पत्र कमरा देना या रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
लोगों ने की गलत गतिविधियों को रोकने की मांग
होटल रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों की भी जांच की गई। कार्रवाई के बाद क्षेत्र के होटल संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। कई संचालक अपने दस्तावेज दुरुस्त करते नजर आए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की पहल को सराहा और कहा कि इससे गलत गतिविधियों पर रोक लगेगी।