फौजी अखिलेश हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हाथरस पुलिस ने रिमांड पर पूछताछ के बाद बरामद किए हथियार
पुलिस ने सैनिक अखिलेश हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की है। अलीगढ़ जेल में बंद दो आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे और कारतूस बराम ...और पढ़ें

फौजी अखिलेश की फाइल फोटो।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, सादाबाद(हाथरस)। चर्चित सैनिक अखिलेश हत्याकांड में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला कारागार अलीगढ़ में बंद दो आरोपितों को पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेकर की गई पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे, खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामदगी के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सैनिक अखिलेश हत्याकांड में बड़ा खुलासा
थाना क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित चंद्रा फार्म हाउस के पास 5 फरवरी को सैनिक अखिलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ग्राम समदपुर निवासी अखिलेश कुमार भारतीय सेना में तैनात थे। वह हाथरस न्यायालय में तारीख करने के बाद अपने मित्र के साथ कार से आगरा जा रहे थे। रास्ते में ईको कार और बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से अखिलेश कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।
पुलिस अधीक्षक ने कराया था खुलासाा, 10 आरोपित जेल जा चुके हैं
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मामले के खुलासे और आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। थाना सादाबाद पुलिस अब तक इस मामले में 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं समदपुर निवासी रवी उर्फ गट्टे पुत्र दिनेश चंद्र और सौरभ पुत्र सुरेश ने बाद में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।
यह भी पढ़ें- एटा में 185 करोड़ रुपये से बनेगा 16 KM लंबा बाईपास, लाखों वाहन चालकों को जाम से मिलेगी राहत
रिमांड पूछताछ के बाद दो तमंचे बरामद
शनिवार को न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपितों को पीसीआर पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे 315 बोर, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार एक तमंचा और कारतूस रवि उर्फ गट्टे की निशानदेही पर जबकि दूसरा तमंचा और कारतूस सौरभ की निशानदेही पर बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।