यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hathras Stampede : सत्संग में भगदड़ मामले में दो और सेवादार गिरफ्तार, अब तक 11 लोगों को पुलिस ने पकड़ा
Hathras Stampede आयोग के समक्ष लोगों ने भगदड़ की कई वजह बताईं। इनमें सूरजपाल द्वारा चरण रज लेने का संदेश देने के अलावा निकासी का एक ही गेट और सेवादार ...और पढ़ें

HighLights
- मुख्य आरोपी की दिल्ली से हो चुकी है गिरफ्तारी
- अब मैनपुरी के दुरवेश और दलवीर पाल पुलिस के शिकंजे में आए
- कई लोगों से पूछताछ जारी
जागरण संवाददाता, हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के बाद भगदड़ के मामले में पुलिस ने दो और सेवादारों को गिरफ्तार किया है। इनमें मैनपुरी के दुरवेश और दलवीर पाल हैं। इन्हें मिलाकर घटना में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य आरोपित देव प्रकाश मधुकर को दिल्ली से पकड़ा जा चुका है।
फिरोजाबाद से भी हुई है गिरफ्तारी
फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस जनपद से आठ अन्य सेवादार और गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस उन सेवादारों की पहचान करने में भी जुटी है, जिन्होंने भीड़ को रोका और फिर धकेलने का काम किया। साक्ष्य छुपाने का प्रयास किया था। मामला दबाने और साक्ष्य छुपाने का मुकदमा इनके खिलाफ दर्ज है। इसके लिए वीडियो और फोटो देखे जा रहे हैं। कई लोगों से पूछताछ की गई है।
हादसे के आरोपितों की तलाश में लगीं 12 टीमें
आरोपितों की तलाश में पुलिस की 12 टीमें लगी हैं। इनमें आगरा-नोएडा की एसटीएफ भी शामिल हैं। आगरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, अलीगढ़, मथुरा की एसओजी की टीमों के साथ-साथ पुलिस की टीमें धरपकड़ में लगी हुई हैं। ये टीमें आसपास के जिलों के अलावा हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान तक गई हैं। खास नजर दिल्ली-एनसीआर पर है।