स्वतंत्रता दिवस से पहले लहराया हरा झंडा, वीडियो वायरल होने के बाद हाथरस में मच गई सनसनी
स्वतंत्रता दिवस से पहले हाथरस के चितावर गांव में एक मकान पर हरा झंडा फहराने का वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच के बाद युवक को छोड़ दि ...और पढ़ें

हरा झंडा, पुलिस के पहुंचने से पहले जला दिया गया।
जागरण संवाददाता, हाथरस। स्वतंत्रता दिवस से पहले हरा झंडा फहराए जाने के मामले को सनसनी मच गई। चंदपा क्षेत्र के गांव चितावर में मकान की छत पर हरे रंग का झंडा लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। वीडियो सामने आने पर कुछ हिंदूवादी लोग भी मौके पर पहुंच गए।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पहुंचकर युवक से पूछताछ की और बाद में उसे छोड़ दिया। गांव में मकान की छत पर कई दिनों से हरे रंग का झंडा लगा था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। मौके पर भीड़ पहुंचने पर मकान में रहने वाले युवक समीर ने झंडा उतारकर जला दिया। सूचना मिलने पर चंदपा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली।
चंदपा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि जांच में झंडे का पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज से कोई संबंध नहीं पाया गया। पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार युवक गंभीर बीमारी से पीड़ित है। पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर बिना पुष्टि के भ्रामक जानकारी प्रसारित नहीं करने की अपील की है।

