विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विकास भवन का हाल देख भड़के हाथरस DM, दागा सवाल... कैसे आएगी दमकल

By Abhishek Tayal Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 09 Oct 2026 08:24 PM (IST)

डीएम सत्य प्रकाश पटेल ने हाथरस के विकास भवन का औचक निरीक्षण किया, जहां पर्यटन विभाग के कार्यालय में तीन ...और पढ़ें

विकास भवन में आड़ी तिरछी खड़ी बाइकों पर नाराजगी जताते डीएम।

विकास भवन में आड़ी तिरछी खड़ी बाइकों पर नाराजगी जताते डीएम।

जागरण संवाददाता, हाथरस। डीएम सत्य प्रकाश पटेल अचानक विकास भवन निरीक्षण करने आ गए। उन्होेंने विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। मगर वह करोड़ों से बने पर्यटन विभाग के कार्यालय आए तो वह जानकारी मिली कि तीन साल बीत जाने के बाद भी आज तक बिजली कनेक्शन नहीं हो सका। इस पर वह चौंके।

मगर सीडीओ पीएन दीक्षित ने कहा कि कनेक्शन प्रोसेस में हैं। इसके बाद विकास भवन की पार्किंग की ओर आए तो दोनों तरफ दोपहिया वाहनों को देख सवाल दागा कि आपात स्थिति में क्या दमकल की गाड़ी को रास्ता मिल पाएगा? इसलिए पार्किंग एक साइड हो।

डीएम ने स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित प्रेरणा कैंटीन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विकास भवन परिसर स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयों में पत्रावलियों एवं अभिलेखों का रख-रखाव सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए।

उन्होंने विकास भवन परिसर में उपलब्ध खाली भूमि का समुचित उपयोग करते हुए वहां पार्क विकसित करने का निर्देश दिया। मगर विकास भवन में साफ-सफाई देखकर तारीफ भी की।