बारिश के पानी से भरे गड्ढे में छात्र की डूबने से हुई मौत, हाथरस में हुआ दर्दनाक हादसा; चला गया इकलौता बेटा
हाथरस के सादाबाद स्थित धनौली गांव में बारिश के पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय छात्र सिद्धांत की मौत हो गई। यह हादसा ईंट निर्माण के ल ...और पढ़ें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मृतक छात्र के परिवार के लोग।
HighLights
हाथरस के धनौली गांव में छात्र की डूबने से मौत।
ग्रामीणों ने प्रशासन से गड्ढे भरने की मांग की।
संवाद सूत्र, सादाबाद (हाथरस)। गांव धनौली में बारिश के पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय छात्र की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
मुरसान मार्ग स्थित गांव धनौली में ईंट निर्माण के लिए पहले मिट्टी निकाली गई थी। इससे यहां कई गहरे गड्ढे बन गए हैं। गुरुवार तक हुई लगातार बारिश के कारण इन गड्ढों में काफी पानी भर गया था। शुक्रवार शाम चार बजे गांव के कुछ बच्चे इन्हीं गड्ढों में नहाने उतर गए। गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह का 10 वर्षीय पुत्र सिद्धांत, जो बीएस पब्लिक स्कूल, सादाबाद-मुरसान मार्ग में कक्षा छह का छात्र था।
वह भी दोस्तों के साथ नहाने चला गया। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक सिद्धांत के घर न पहुंचने पर स्वजन को चिंता हुई और तलाश शुरू की। साथ में नहा रहे बच्चों ने बताया कि सिद्धांत पानी में डूब गया है। सूचना मिलते ही स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सीढ़ी की मदद से उसे गड्ढे से बाहर निकाला गया।
बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मृत्यु की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि पिता और अन्य स्वजन सदमे में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ईंट निर्माण और मिट्टी खनन के बाद गहरे गड्ढे खुले छोड़ दिए जाते हैं।
खबरें और भी
बारिश में उनमें पानी भरने से वे जानलेवा बन गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे गड्ढों को तुरंत भरवाया जाए या उनकी घेराबंदी की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटना न हो सके।