हाथरस की मंडी में आया इतना विशाल कटहल, किसानों और ग्राहकों की उमड़ पड़ी भीड़
सादाबाद की कृषि उत्पादन मंडी समिति में एक किसान 40 किलो से अधिक वजन का विशाल कटहल लेकर पहुंचा। इस असाधारण कटहल को देखने के लिए मंडी में व्यापारियों, क ...और पढ़ें

सादाबाद मंडी समिति में कटहल के फल को तोल कर देखते किसान
HighLights
किसान सादाबाद मंडी में 40 किलो से अधिक का कटहल लाया।
असाधारण आकार के कटहल को देखने उमड़ी लोगों की भीड़।
व्यापारियों, किसानों और ग्राहकों ने कटहल में दिखाई रुचि।
संवाद सूत्र, सादाबाद (हाथरस)। आगरा राजमार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में एक किसान करीब 40 किलो से अधिक वजन का कटहल लेकर मंडी पहुंचा। सामान्य से कई गुना बड़े इस कटहल को देखने के लिए मंडी में मौजूद व्यापारियों, किसानों और ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ देर के लिए लोगों की निगाहें सब्जियों से हटकर इसी अनोखे कटहल पर टिक गईं।
असाधारण कटहल को देखने पहुंचे लोग
किसान द्वारा कटहल मंडी समिति में स्थित अतेंद्र शाह सिसौदिया की सब्जी आढ़त लाया गया। जैसे ही लोगों को इसके असाधारण आकार और वजन की जानकारी मिली, आसपास मौजूद लोग इसे देखने के लिए पहुंचने लगे।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़-आगरा यात्रियों के लिए खुशखबरी, 15 जुलाई से चलेगी ईएमयू ट्रेन
किसानों ने जमकर की नारेबाजी एवं मुआवजे की मांग
सिकंदराराऊ। गांव सुआ मोहनपुरा में भारी बारिश के कारण 700 बीघा से अधिक कृषि भूमि जलमग्न हो गई, जिससे किसानों का गुस्सा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर फूट पड़ा और उन्होंने इसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं तत्काल समाधान और उचित मुआवजे की मांग की।
जलमग्न होने से कैसे होगा पालन-पोषण
पीड़ित किसानों का कहना है कि खेती से उनके परिवार का पालन पोषण होता है, भारी बारिश से फसल का जल मग्न होना राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही दर्शाता है क्योंकि अधिकारियों ने वहां पर नाला तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं बनाया है, यह नाला खेतों के स्तर से लगभग दो से ढाई फीट ऊंचा बनाया गया है जिससे खेतों का पानी उसमें नहीं जा पा रहा है। पीड़ित किसानों ने हाइवे किनारे खड़े होकर जमकर नारेबाजी की एवं बारिश के कारण हुए नुकसान का उचित मुआवजे की मांग की है।