गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरेगा पीएम का हेलीकॉप्टर, तैयारियों का जायजा लेंगे CM योगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण कार्यक्रम के लिए मल्लावां, हरदोई में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्य ...और पढ़ें

मल्लावां में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा के लिए लगने लगा पंडाल। जारगण
HighLights
पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर एक्सप्रेसवे पर उतरेगा।
सीएम योगी 23 अप्रैल को तैयारियों का जायजा लेंगे।
मल्लावां में सवा लाख लोगों की जनसभा होगी।
संवादसूत्र, जागरण (मल्लावां)। गंगा एक्सप्रेसवे के ऐतिहासिक लोकार्पण को लेकर मल्लावां क्षेत्र में तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर पूरा इलाका चमकाया जा रहा है। प्रधानमंत्री का
का हेलीकॉप्टर एक्सप्रेसवे पर ही उतरेगा, जिसके लिए तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं।
वहीं मुख्यमंत्री और राज्यपाल का हेलीकॉप्टर एक्सप्रेसवे के नीचे उतरेगा। इससे पहले 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने मल्लावां पहुंचेंगे।
बंदीपुर और कल्याणपुर गांव के बीच एक्सप्रेसवे कट के पास विशाल सभा स्थल तैयार किया जा रहा है, जहां करीब सवा लाख लोगों के जुटने की संभावना है। सभा स्थल पर टेंट निर्माण, मंच व्यवस्था और अन्य तैयारियां दिन-रात जारी हैं। जेसीबी, हाइड्रा सहित कई मशीनें स्थल को समतल करने में लगी हैं।
बिजली की हाईटेंशन लाइन हटाई जा रही है, जबकि वाहनों की पार्किंग के लिए भी विशेष क्षेत्र तैयार किया जा रहा है। धूल नियंत्रण के लिए सर्विस लेन किनारे घास लगाई जा रही है और पेड़ों की सफाई भी की गई है। हरदोई-उन्नाव मार्ग की पट्टियों की सफाई पंचायतीराज विभाग द्वारा कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को मल्लावां में कार्यों की समीक्षा करेंगे और बाबा सुनासीर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। इसके लिए मंदिर और आसपास सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। जर्जर सड़क का भी सुधार किया जा रहा है।
खबरें और भी
इसी बीच सभा स्थल के बीच आ रहे एक पीपल के पेड़ को वन विभाग द्वारा सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित किया गया है। आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला सक्रिय है।
जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा समेत सभी अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर ही पूरे पूरे दिन रहते हैं और तैयारियों की समीक्षा हो रही है।
यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे देगा विकास के जरिए राजनीतिक संतुलन का संदेश, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण