विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐसे नरपिशाच समाज के लिए…, बच्ची से दुष्कर्म मामले में फांसी की सजा सुनाते हुए जज ने कही ये बात

Updated: Mon, 05 Aug 2024 04:22 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की कोर्ट ने एक बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सजा सुनाते हुए कहा कि ऐसे नरपिशाच समा ...और पढ़ें

बच्ची से दुष्कर्म के मामले में हुई फांसी की सजा।
बच्ची से दुष्कर्म के मामले में हुई फांसी की सजा।

HighLights

  1. बच्ची के साथ मामा ने किया था दुष्कर्म
  2. हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र का मामला

जागरण संवाददाता, हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के अमरौखा गांव में चार वर्ष पहले तीन वर्ष की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अदालत ने सुनवाई कर आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है।

बच्ची के साथ उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया था। बच्ची लखनऊ में भर्ती रही और उसकी हालत यह हो गई कि पेशाब और शौच के रास्ते एक हो गए। पेट में पाइप डालकर चिकित्सकों ने दोनों रास्ते अलग बनाए।

बच्ची से दुष्कर्म का मामला अपर जिला जज 14 की अदालत में चल रहा था। सुनवाई पूरी हो चुकी है और सोमवार को उसको फैसला सुनाया गया। अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि ऐसे नरपिशाच समाज के लिए घातक हैं।

यह भी पढ़ें: 'सीएम ने सिर्फ यादवों और मुसलमानों का नाम क्यों लिया?', यूपी के सियासी भूचाल पर अखिलेश ने योगी को घेरा

यह भी पढ़ें: Azam Khan News: आजम खां के हमसफर रिसोर्ट केस की सुनवाई शुरू; गवाही देने आएंगे अलीगढ़ के तहसीलदार