Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरदोई में जनगणना-2027 का काम 100% पूरा, समय से पहले हासिल किया टारगेट

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 10:27 PM (IST)

    हरदोई में जनगणना 2027 के अंतर्गत एचएलबी कार्य निर्धारित तिथि 20 जून से पहले ही शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। जिलाधिकारी और जिला जनगणना अधिकारी की सघ ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. जनगणना 2027 का एचएलबी कार्य हरदोई में पूरा।

    2. निर्धारित 20 जून की अंतिम तिथि से पहले ही संपन्न।

    3. कुल 7711 इकाइयों का लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल।

    जागरण संवाददाता, हरदोई। जनगणना 2027 के अंतर्गत एचएलबी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। जबकि इस कार्य की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित थी, लेकिन प्रशासन की सघन मॉनिटरिंग और लगातार समीक्षा के चलते यह लक्ष्य समय से पहले ही हासिल कर लिया गया।

    जनगणना 2027 से संबंधित एचएलबी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार कुल 7711 इकाइयों का कार्य निर्धारित था, जिसे विभिन्न तहसीलों और नगर निकाय क्षेत्रों में विभाजित कर पूरा किया गया। शनिवार को उपलब्धि दर्ज करते हुए कार्य पूर्णता का प्रतिशत शत-प्रतिशत घोषित कर दिया गया। इस सफलता के पीछे जिलाधिकारी अनुनय झा के मार्गदर्शन में जिला जनगणना अधिकारी दीपाली भार्गव द्वारा की गई नियमित समीक्षा और सतत अनुश्रवण प्रमुख कारण रहा।

    तेजी से पूरा किया काम

    उन्होंने प्रत्येक एचएलबी की रोजाना प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से लगातार संवाद बनाए रखा। इसके साथ ही जहां-जहां समस्याएं सामने आईं, उनके त्वरित समाधान के लिए विशेष टीमों को सक्रिय किया गया। जिला जनगणना अधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि हरदोई, शाहाबाद, बिलग्राम, सण्डीला और सवायजपुर तहसीलों में कार्य को अलग-अलग चरणों में विभाजित कर तेजी से पूरा किया गया।

    शाहाबाद तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक 1826 इकाइयों का कार्य संपन्न हुआ, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया गया। टीमों के बीच बेहतर समन्वय, निरंतर मॉनिटरिंग और फील्ड स्तर पर सक्रियता के कारण यह उपलब्धि समय से पहले संभव हो सकी। अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मचारियों और टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्य की सराहना की।

    खबरें और भी