Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरदोई में बीआरसी के क्लर्क पर घर में घुसकर शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 07:09 PM (IST)

    Hardoi Crime News:  पीड़ित शिक्षिका के मुताबिक, वेतन से जुड़ी समस्या को लेकर उन्होंने टोडरपुर बीआरसी में तैनात क्लर्क अमित मिश्रा से संपर्क किया था। ...और पढ़ें

    सरकारी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया

    सरकारी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया 

    HighLights

    1. घर में घुसने के बाद काम देखने के बहाने शिक्षिका से किया दुष्कर्म

    2. आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और चला गया

    जागरण संवाददाता, हरदोई। जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिक्षिका का आरोप है कि टोडरपुर ब्लाक रिसोर्स सेंटर में तैनात क्लर्क अमित मिश्रा ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    शिक्षिका इस प्रकरण की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी क्लर्क को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। शिक्षिका से घर में घुसकर दुष्कर्म करने का यह मामला शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़ित शिक्षिका के मुताबिक, वेतन से जुड़ी समस्या को लेकर उन्होंने टोडरपुर बीआरसी में तैनात क्लर्क अमित मिश्रा से संपर्क किया था।

    इस पर दोनों के बीच कई बार बातचीत हुई। शिक्षिका का आरोप है कि समस्या का समाधान करने के बजाय क्लर्क लगातार टालमटोल करता रहा और चार अगस्त की दोपहर घर में घुसकर दुष्कर्म किया। रिपोर्ट के अनुसार चार अगस्त की दोपहर अमित मिश्रा ने उन्हें फोन किया और इसके बाद घर पहुंच गया।

    घर में घुसने के बाद उसने कागज देखने के बहाने शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया शिक्षिका ने विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उसकी बात नहीं मानी। वारदात के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और चला गया।

    खबरें और भी

    कोतवाल अरविंद कुमार राय के अनुसार, एफआईआर में लगाए गए आरोपों और पुलिस को प्राथमिक बयानों में शिक्षिका की बातों में अंतर देखने को मिला है। ऐसे में मामले की असलियत स्पष्ट करने के लिए सोमवार को शिक्षिका के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि मजिस्ट्रेट के सामने शिक्षिका जो भी बयान दर्ज कराएगी, उसी कानूनी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।