Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़: टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, वेद प्रकाश अरोड़ा बने अध्यक्ष

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 01:06 AM (IST)

    हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इसमें वेद प्रकाश अरोड़ा अध्यक्ष, राजेंद्र मित्त ...और पढ़ें

    वेद प्रकाश अरोड़ा बने अध्यक्ष। जागरण

    वेद प्रकाश अरोड़ा बने अध्यक्ष। जागरण

    HighLights

    1. टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन।

    2. वेद प्रकाश अरोड़ा अध्यक्ष, राजेंद्र मित्तल उपाध्यक्ष चुने गए।

    3. अमित मित्तल सचिव पद पर निर्वाचित घोषित।

    संवाद सहयोगी, हापुड़। टैक्स बार एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

    उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के माडल बायलाज के के तहत आयोजित चुनाव प्रक्रिया में अधिवक्ता वेद प्रकाश अरोड़ा को अध्यक्ष, राजेंद्र मित्तल को उपाध्यक्ष और अमित मित्तल को सचिव निर्वाचित घोषित किया गया। इसके साथ कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।

    चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अधिवक्ता संजय कौशिक एवं सह चुनाव अधिकारी अधिवक्ता सोनू लाल की देखरेख में संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

    इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष अधिवक्ता जे.के. पाल एवं निवर्तमान सचिव अधिवक्ता सीमा मित्तल ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रशांत मित्तल, अंकित कुमार, दीपांशु भारद्वाज, विष्णु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।