विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RLD की संगठनात्मक बैठक में कायकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़े, घटना का वीडियो वायरल

Updated: Wed, 24 Jun 2026 05:56 PM (IST)

हापुड़ में राष्ट्रीय लोक दल की संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पार्टी में अनुशासन और गुटबाजी पर सवाल उठ रहे हैं।

HighLights

  1. RLD की बैठक में कार्यकर्ताओं के दो गुट भिड़े।

  2. जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में हुई मारपीट, वीडियो वायरल।

  3. पार्टी में अनुशासन और गुटबाजी पर उठे सवाल।

जागरण संवाददाता, हापुड़। राष्ट्रीय लोक दल (RLD) की संगठनात्मक बैठक उस समय हंगामे में बदल गई, जब कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में शुरू हुई बैठक के दौरान किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कार्यकर्ता मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बैठक के दौरान धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। पार्टी के अंदरूनी विवाद का यह मामला अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

संगठन में अनुशासन और गुटबाजी को लेकर सवाल उठ रहे

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित बैठक स्थल की है। फिलहाल विवाद के कारणों को लेकर पार्टी पदाधिकारी खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वहीं प्रसारित वीडियो के बाद संगठन में अनुशासन और गुटबाजी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें- 'रुपये दो और मनचाही डिग्री लो..', मोनाड यूनिवर्सिटी की 'सीक्रेट डेस्क' से कैसे बंट रही थीं फर्जी डिग्रियां? पढ़ें Inside Story

यह भी पढ़ें- हापुड़ के हशूपुर में चिनाई ठेके पर विवाद, दो पक्षों में जमकर पथराव