विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hapur: होटल पर काम करने वाले नेपाली युवक का मिला शव, इस तरह चली गई थी जान

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 27 Aug 2023 11:31 PM (IST)

Hapur Crime News नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक होटल पर नौकरी करने वाले नेपाली युवक का शव रविवार शाम को ...और पढ़ें

होटल पर काम करने वाले नेपाली युवक का मिला शव, इस तरह चली गई थी जान
होटल पर काम करने वाले नेपाली युवक का मिला शव, इस तरह चली गई थी जान

HighLights

  1. नहाते समय नहर में डूब गया था नेपाली युवक, जा रही थी तलाश।
  2. हाईवे किनारे एक होटल पर काम करता था युवक, गोताखोरों ने निकाला शव।

हापुड़, जागरण संवाददाता। नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक होटल पर नौकरी करने वाले नेपाली युवक का शव रविवार शाम को बरामद कर लिया गया। वह शनिवार को स्नान करते समय नहर में डूब गया था। युवक के साथी की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों से उसकी तलाश शुरू कराई थी।

पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। नेपाल के जनपद पर्वत के गांव गोहते का रहने वाला कृष्ण का हाईवे किनारे पर स्थित एक होटल पर नौकरी करता था।

साथी के साथ नहाने गया था शख्स

वह अपने साथी के साथ में शनिवार को नहर में स्नान के लिए गया था और गंगा में बह गया। जिसे देखकर बाहर बैठे रामकुमार के होश उड़ गए और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर नहर पटरी से होकर आ जा रहे ग्रामीण वहां पहुंच गए। इस दौरान कृष्ण नहर के गहरे पानी में डूब गया।

पुलिस ने गोताखोर लगाकर उसकी तलाश कराई थी, लेकिन शनिवार शाम तक कुछ पता नहीं लग सका। रविवार को फुलड़ी गांव के सामने नहर से शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजकर नेपाल के उसके स्वजन को सूचना दे दी है।