हापुड़ में ईंट भट्ठों के संचालन पर रोक, उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 30 जून के बाद ईंट भट्ठों के संचालन पर अंतिम चेतावनी जारी की है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख ...और पढ़ें
-1783077404710_m.webp)
30 जून के बाद ईंट भट्ठों के संचालन पर रोक। एआई जनरेटेड
HighLights
एनसीआर में 30 जून के बाद भट्ठे बंद रहेंगे।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने अंतिम चेतावनी जारी की।
उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
संवाद सहयोगी, धौलाना (हापुड़)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी ईंट भट्ठों के संचालन की शिकायतों पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने गुरुवार को सभी भट्ठा संचालकों को अंतिम चेतावनी जारी की है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब यदि कोई भी भट्ठा संचालित मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एनसीआर में ईंट भट्ठों के संचालन के लिए एक मार्च से 30 जून तक की अवधि निर्धारित है।
इस अवधि के बाद किसी भी भट्ठे के संचालन की अनुमति नहीं होती है। बावजूद इसके कुछ स्थानों पर भट्ठों के चलने की शिकायतें मिल रही थीं।
बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विपुल कुमार ने बताया कि सभी भट्ठा संचालकों को अंतिम निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विभाग की टीम लगातार निरीक्षण करेगी और यदि कोई भट्ठा संचालित पाया गया तो उसके खिलाफ पर्यावरणीय नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।