गंगा एक्सप्रेसवे पर मांस फेंकने वाले युवक को शिवभक्तों ने दबोचा, मौके पर पहुंची पुलिस
हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे से कुछ युवकों ने शिवभक्तों के गुजरते समय मांस से भरी पॉलीथिन फेंकी। शिवभक्तों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जि ...और पढ़ें
-1786267727459_m.webp)
मांस फेंकने वाले युवक को दबोचा। जागरण
HighLights
गंगा एक्सप्रेसवे से मांस से भरी पॉलीथिन फेंकी गई।
शिवभक्तों ने एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।
संवाद सहयोगी, बहादुरगढ़ (हापुड़)। हापुड़ में पलवाड़ा-बहादुरगढ़ मार्ग पर कुछ लोगों की साजिश अथवा लापरवाही के कारण पूरे क्षेत्र का माहौल खराब होने से बचा है। कुछ युवकों द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे के ऊपर से मांस से भरी पॉलीथिन फेंकी गई। शुक्र रहा कि यह मांस की पॉलीथिन किसी शिवभक्त के ऊपर नहीं गिरी, वरना क्षेत्र का माहौल खराब होने की पूर्ण संभावना थी।
थाना क्षेत्र स्थित पलवाड़ा-बहादुरगढ़ मार्ग पर गंगा एक्सप्रेसवे का अंडरपास बना हुआ है। रविवार को यहां से भारी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर गुजर रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे के ऊपर खड़े तीन युवकों ने मांस से भरी पॉलीथिन नीचे फेंकनी शुरू कर दी। पॉलीथिन ऊपर से गिरने की वजह से फट गई, जिससे उनके अंदर रखा मांस बाहर आ गया।

वहीं, शिवभक्तों को कुछ शक हुआ तो वह साइड में खड़े हो गए। जैसे ही युवक नीचे उतरे तो उन्होंने एक युवक को दबोच लिया, जबकि दो युवक मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। पकड़ा गया युवक दूसरे संप्रदाय का है। उसने बताया कि वह मेरठ से बहादुरगढ़ गांव में मांस सप्लाई करने आया था। सबसे बड़ी बात यह है कि यदि यह मांस शिवभक्तों की कांवड़ आदि पर गिर जाता तो क्षेत्र का माहौल खराब हो सकता था।
वहीं, शिवभक्तों की निगरानी के कारण समय रहते आरोपी को दबोचने के बाद पुलिस को सूचना दे दी गई। थानाध्यक्ष इंद्रकांत यादव ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।