विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ के धनौरा रोड पर कार सवार दबंगों का तांडव, युवक की पीट-पीटकर हत्या

Published: Tue, 18 Aug 2026 03:55 PM (IST)

हापुड़ के धनौरा मार्ग पर कार सवार हमलावरों ने एक युवक गौरव त्यागी को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीट-पीटकर ...और पढ़ें

HighLights

  1. गौरव त्यागी को धनौरा मार्ग पर बेरहमी से पीटा गया।

  2. हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया।

  3. मेरठ में इलाज के दौरान गौरव त्यागी की मौत हुई।

जागरण संवाददाता, हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के धनौरा मार्ग पर मंगलवार सुबह कार सवार हमलावरों ने मुकदमे की पैरवी कर रहे परिवार के युवक को घेरकर लाठी-डंडों, लोहे की सरिया और धारदार हथियारों से बेरहमी से पीटा।

हमले में गंभीर रूप से घायल गौरव त्यागी को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए कार से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी के पिता पूर्व में दर्ज जानलेवा हमले के एक मुकदमे में पैरवी कर रहे हैं। मंगलवार सुबह गौरव किसी काम से धनौरा मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान कार सवार कुछ लोगों ने उसकी बाइक/वाहन को रास्ते में रोक लिया।

आरोप है कि हमलावरों ने गौरव को घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे, लोहे की सरिया और धारदार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

लोगों को आते देख आरोपी कार से हो गए फरार

हमले में गौरव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसकी चीख-पुकार सुनकर राहगीर मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए कार से फरार हो गए। सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान गौरव ने दम तोड़ दिया।

आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गए और स्वजन को सांत्वना दी। 

देहात थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि हमलावरों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सरकारी कर्मयारियों के लिए खुशखबरी, दिल्ली में बनेंगी तीन नई आवासीय कॉलोनियां