हापुड़ में NH-9 पर हिट एंड रन में अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत
हापुड़ के बाबूगढ़ में एनएच-9 पर बछलौता फ्लाईओवर पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से ...और पढ़ें

पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
एनएच-9 पर बछलौता फ्लाईओवर पर हादसा।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत।
पुलिस फरार चालक और मृतक की पहचान में जुटी।
जागरण संवाददाता, बाबूगढ़ (हापुड़)। एनएच-9 पर बछलौता फ्लाईओवर के ऊपर मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त की रात करीब 8:15 बजे शिवा ढाबा से मुरादाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर बछलौता फ्लाईओवर के ऊपर एक अज्ञात युवक किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक बताया था। युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं, मृतक की पहचान के लिए भी पुलिस आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटा रही है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है।
