विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ओला कैब की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में महिला की मौत

By Satish sharmaEdited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 06 Sep 2026 11:55 AM (IST)

हापुड़ में NH-9 पर वैठ मोड़ फ्लाईओवर पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से ओला कैब टकरा गई। इस हादसे में ...और पढ़ें

हापुड़ में हादसे में महिला की मौत। जागरण

हापुड़ में हादसे में महिला की मौत। जागरण

HighLights

  1. हापुड़ में ओला कैब और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर।

  2. हादसे में 59 वर्षीय महिला बीना की मौत हुई।

  3. ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत मौके से फरार।

सतीश शर्मा, सिंभावली (हापुड़)। हापुड़ में एनएच-9 पर वैठ मोड़ चौकी के ऊपर फ्लाईओवर पर शनिवार की रात ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से ओला कैब टकरा गई। हादसे में कार सवार 59 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि चालक और उसकी बेटी को मामूली चोटें आईं।

वहीं, उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, मैनपुरी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र के गांव गढ़ी छतरी का अमित पुत्र सतीश ओला कैब चलाता है।वह बरेली व वर्तमान में नोएडा सेक्टर-27 में रहने वाली बीना पत्नी अमरनाथ अपनी बेटी सौम्या के साथ दवाई लेने गई थीं। दवाई लेने के बाद तीनों कैब से नोएडा लौट रहे थे।

बताया गया कि रविवार रात जैसे ही कैब सिंभावली क्षेत्र में वैठ मोड़ के ऊपर फ्लाईओवर पर पहुंची, तभी आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कैब अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर में बीना गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि चालक अमित और उनकी बेटी सौम्या को मामूली चोटें आईं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बीना की हालत गंभीर होने पर उन्हें हापुड़ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर में महिला की मौत हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।