जहरीले सांपों से हापुड़ के देहात क्षेत्र में दहशत, बारिश में कई मामले आए सामने; वन विभाग अलर्ट
हापुड़ में भीषण गर्मी और मानसून के कारण सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं, प्रतिदिन 3-4 मामले सामने आ रहे हैं। वन विभाग अलर्ट पर है और लोगों को सावधानी ...और पढ़ें
-1783680902528_m.webp)
जहरीले सांपों से हापुड़ के देहात क्षेत्र में दहशत।
HighLights
हापुड़ में गर्मी-मानसून से सांप निकलने की घटनाएं बढ़ीं।
प्रतिदिन तीन-चार सांप निकलने के मामले आ रहे सामने।
करैत सांप कोबरा से अधिक जहरीला, सावधानी जरूरी।
संवाद सहयोगी, हापुड़। हापुड़ जिले में भीषण गर्मी व फिर मानसून की दस्तक के साथ शहर से लेकर देहात तक के क्षेत्रों में सांपों के निकलने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। इसको लेकर वन विभाग अलर्ट मोड पर है।
हालात ऐसे हैं कि प्रतिदिन तीन से चार सांप निकलने के मामले सामने आ रहे है, जिससे लोगों में डर का माहौल है। ऐसे में कामन करैत सांप भी अपने बिलों से निकलकर बाहर आने लगे हैं। यह सांप कोबरा से पांच प्रतिशत तक ज्यादा जहरीला होता है और काटने पर पता नहीं चलता है। इसके काटने के बाद तुरंत उपचार की जरूरत होती है।
गर्मी के मौसम में सांप बिलों से बाहर खाने की तलाश में निकलकर आते हैं। वर्षा के दौरान बिलों में पानी भर जाने के कारण झाड़ियों, प्लाट, घरों सहित अन्य सुरक्षित स्थानों पर रहने लगते हैं। अक्टूबर तक यह सिलसिला जारी रहता है। इसके बाद मौसम ठंडा होने पर वह बिलों में दोबारा वापस चले जाते हैं।
जरौठी रोड स्थित एटूजेड कालोनी में पानी भरने वाले कमरे में अंडों के साथ छह फीट लंबे सांप को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने सांप और अंडों को रेस्क्यू कर उचित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद कालोनी के लोगों ने राहत की सांस ली।
खबरें और भी
यह बरतें सावधानी
- घर के आस-पास झाड़ियों और कचरा न रखें।
- रात में नीचे से सोने से बचना चाहिए।
- टार्च के बिना अंधेरे में बाहर न निकलें।
- सांप को देखने पर खुद पकड़ने का प्रयास न करें।
- वन विभाग को तुरंत सूचना दें।
- जिले में कई स्थानों पर सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रतिदिन तीन से चार सांपों को पकड़ कर उचित स्थान पर छोड़ा जा रहा है। लोगों से अपील है कि खुद सांप पकड़ने का प्रयास बिल्कुल भी न करें। - गौतम सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी