हापुड़ के शिवालयों में श्रावण के दूसरे सोमवार को गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को हापुड़ के प्राचीन मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने दूध, गंगाजल और पंचामृत से महादेव का अभिषेक कर विध ...और पढ़ें
-1786340367101_m.webp)
सावन माह के दूसरे सोमवार को मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। जागरण
HighLights
हापुड़ के मंदिरों में श्रावण के दूसरे सोमवार को भीड़।
शिव भक्तों ने दूध, गंगाजल से किया अभिषेक।
कई भक्तों ने रखा श्रावण सोमवार का व्रत।
ध्रुव शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को हापुड़ के प्राचीन एवं प्रसिद्ध मंदिरों के साथ ही सभी देवालय जयकारों से गुंजायमान हो गए। हर-हर महादेव के जयकारों एवं मंत्रोचार के बीच शिव भक्तों ने देवाधिदेव महादेव का दूध एवं गंगाजल से अभिषेक किया और विधि विधान से पूजा-अर्चना की।
जिले के प्रसिद्ध एवं प्राचीन गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुआं मंदिर, कल्याणेश्वर महादेव मंदिर, सिंभावली के भूतेश्वर लाल मंदिर, छपकौली के श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर, सबली के श्रीसिद्धेश्वर पीठ महादेव मंदिर, पिलखुवा के दहपा स्थित महादेव मंदिर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
इसके अतिरिक्त जिले भर के सभी देवालयों में सुबह से भक्तों ने पूजा अर्चना का दौर शुरू कर दिया। सभी देवालय बम-बम भोले एवं घंटों की ध्वनि से गुंजायमान हो गए।
गंगाजल से अभिषेक किया
इस दौरान भक्तों ने देवाधिदेव महादेव काे दूध, गंगाजल से अभिषेक किया तो वहीं अनेक श्रद्धालुओं ने पंचामृत स्नान दूध, दही, शहद, घृत एवं गंगाजल से अभिषेक किया।
मंदिरों में पूजा-अर्चना की
इस दौरान भक्तों ने देवाधिदेव महादेव को फल, फूल, भांग, धतूरा आदि समर्पित करते हुए उनकी धूप दीप से आरती की। इसके अतिरिक्त अनेक शिवभक्तों ने प्रात गंगा स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना की।
इसी के साथ अनेक शिवभक्तों ने श्रावण मास के दूसरे सोमवार का भी व्रत शुरू कर दिया, जबकि अनेक भक्त पूर्ण श्रावण मास का व्रत रख रहे हैं। वहीं विशेष मंदिरों के बाहर पुलिस लगातार गश्त करती नजर आई।