विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में नवजात सहित दुष्कर्म पीड़िता हुई गायब, परिवार को अनहोनी की आशंका

Updated: Sat, 07 Mar 2026 11:44 AM (IST)

हापुड़ में एक दुष्कर्म पीड़िता अपनी नवजात बच्ची के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पीड़िता के स्वजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। किशोरी ने अपने चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिससे वह गर्भवती हुई।

हापुड़ में नवजात सहित लापता हुई दुष्कर्म पीड़िता। सांकेतिक तस्वीर

हापुड़ में नवजात सहित लापता हुई दुष्कर्म पीड़िता। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. हापुड़ में दुष्कर्म पीड़िता अपनी नवजात बच्ची संग लापता।

  2. चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप, पंचायत ने निकाह तय किया।

  3. पीड़िता के परिवार को अनहोनी की आशंका, पुलिस से गुहार।

सतीश शर्मा, सिंभावली (हापुड़)। दुष्कर्म पीड़िता अपनी नवजात बच्ची सहित संदिग्ध हालात में लापता है। पीड़िता के स्वजन ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। क्षेत्र के एक गांव में 12 फरवरी को किशोरी ने बक्सर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची को जन्म दिया था।

किशोरी का आरोप था कि चचेरे भाई के दुष्कर्म करने के चलते वह गर्भवती हुई। शिकायत करने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी थी। प्रसव के बाद किशोरी को गांव की पंचायत ने आरोपित पक्ष को सौंप दिया था। इस मामले में आरोपित से निकाह कराने का फैसला लिया गया था।

अब इस प्रकरण में एक नया मोड़ आ गया है। किशोरी के भाई का आरोप है कि लड़का पक्ष ने उसकी बहन और उसकी मासूम बच्ची को गायब कर दिया है।

चचेरे भाई ने किया था दुष्कर्म

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के चचेरे भाई के दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई थी। 12 फरवरी को अचानक किशोरी के पेट में दर्द हुआ था। जिसके बाद स्वजन उसे आनंन-फानन में बक्सर पीएचसी में लेकर पहुंचे।

अस्पताल में जांच के बाद स्वजन को किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी हुई। उसके बाद किशोरी ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। इस संबंध में पुछताछ के बाद किशोरी के बताने पर एक चचेरे भाई के खिलाफ स्वजन ने पुलिस को शिकायत दी थी।

उस समय पारिवारिक मामला होने के कारण दोनों पक्षों में गांव की पंचायत में निकाह कराने पर सहमति बनी थी। उसके बाद पंचायत के फैसले पर किशोरी और नवजात को आरोपित पक्ष को सौंप दिया गया था। अब करीब 20 दिन बाद इस मामले में एक नया मोड आ गया है।

भाई का आरोप

किशोरी के भाई का आरोप है कि आरोपित पक्ष उपचार कराने के नाम पर किशोरी और मासूम बच्ची को अपने साथ ले गए थे। उसके बाद से उनका अता-पता नहीं है। अब उनको अनहोनी की आशंका सता रही है।

इसलिए पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई है। पुलिस की एक टीम इस मामले में जांच के लिए गांव में पहुंची थी, लेकिन आरोपित पक्ष का कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिला है।

थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक का कहना है कि इस संबंध में जानकारी नहीं है। पहले ही दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया था। यदि कोई शिकायत मिलती है, तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न, जबरन गर्भपात और देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप; हापुड़ में ससुरालियों पर केस दर्ज