Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़: छपकौली नहर में युवक ने लगाई छलांग, पुलिस ने पहुंचकर बचाया; पहले पुलिस पिकेट में मचाया था तांडव

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 10:10 AM (GMT+05:30)

    हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक मंदबुद्धि युवक ने छपकौली नहर में छलांग लगा दी। कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम ने थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के ...और पढ़ें

    नहर से बाहर निकालने के बाद युवक से पूछताछ करती पुलिस।

    नहर से बाहर निकालने के बाद युवक से पूछताछ करती पुलिस। 

    HighLights

    1. मंदबुद्धि युवक ने हापुड़ की छपकौली नहर में लगाई छलांग।

    2. थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बचाया।

    3. युवक पहले भी पुलिस पिकेट में तोड़फोड़ कर चुका है।

    जागरण संवाददाता, बाबूगढ़ (हापुड़)। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छपकौली से होकर गुजर रही नहर में सोमवार को एक मंदबुद्धि युवक ने अचानक छलांग लगा दी। युवक को गहरे पानी में डूबता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    कांवड़ियों की सुरक्षा में तैनात थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बिना देर किए पुलिस टीम के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने स्वजन को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    युवक गहरे पानी में डूबने लगा

    सोमवार को एक युवक छपकौली नहर के पास पहुंचा। कुछ देर तक वह वहां चहलकदमी करता रहा। इसी दौरान अचानक उसने नहर में छलांग लगा दी। देखते ही देखते युवक गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा।

    यह देखकर कांवड़ ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी प्रवीन कुमार और पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। पुलिस टीम ने युवक को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया और काफी जद्दोजहद के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

    युवक को स्वजनों को सौंपा

    बाहर निकालने के बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ की और उसकी पहचान के प्रयास किए। युवक की पहचान गांव लुखराड़ा के अमर उर्फ चंदू के रूप में हुई है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि युवक के स्वजन को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद युवक को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

    पहले भी पुलिस पिकेट में मचाया था तांडव

    गौरतलब है कि 17 जुलाई की रात करीब 11 बजे गांव लुखराड़ा के अमर उर्फ चंदू अर्द्धनग्न अवस्था में देहात थाना क्षेत्र में देवनंदिनी फ्लाईओवर से पहले स्थित पुलिस पिकेट में घुस गया था। आरोप है कि युवक ने पिकेट में रखे कागजात फाड़ दिए थे और वहां लगे शीशे व अन्य सामान को तोड़कर जमकर उत्पात मचाया था। मामले में चौकी प्रभारी दोयमी सूरजपाल की तहरीर पर अमर उर्फ चंदू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

    खबरें और भी