विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में फ्लैट में लगी आग, कई लोग अंदर फंसे; 16 साल का किशोर नीचे कूदा

By Thakur D P AryaEdited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 13 Sep 2026 08:35 AM (IST)

हापुड़ में दिल्ली रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के भवनों में आग लग गई, जिससे कई परिवार ऊपरी मंजिल पर ...और पढ़ें

HighLights

  1. हापुड़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के भवनों में आग

  2. ऊपरी मंजिल पर कई परिवार फंसे, बचाव जारी

  3. फायर ब्रिगेड और पुलिस टीमें मौके पर मौजूद

जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में दिल्ली रोड पर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के भवन में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

जानकारी के अनुसार, ऊपरी मंजिल पर आग लगने से कई परिवार फंसे हैं। वहीं, फायर ब्रिगेड की दो टीम व पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

jagran News - 2026-09-13T083212.077

वहीं, आग बढ़ती देख 16 वर्षीय किशोर ऊपरी मंजिल के फ्लैट से नीचे कूद गया। जमीन पर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। एक बच्ची भी आग झुलस गई है। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

WhatsApp Image 2026-09-13 at 08.41.42 (1)

बताया गया कि ऊपरी मंजिल तक पानी फेंकने में फायर ब्रिगेड की टीम को परेशानी हो रही है। फिलहाल आवास में फंसे परिवारों को बाहर निकालने के लिए राहत-बचाव का कार्य जारी है। पुलिस की दो टीम भी मौके पर पहुंची है।

WhatsApp Image 2026-09-13 at 08.41.43

 

खबर को अपडेट किया जा रहा है-