गंगा का जलस्तर येलो अलर्ट के करीब, हापुड़ में तेजी से बढ़ रहा कटान; दहशत में 15 से ज्यादा गांव
पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर येलो अलर्ट के करीब पहुंच गया है, जिससे गढ़मुक्तेश्वर के ...और पढ़ें
-1785647210526_m.webp)
गंगा अब येलाे अलर्ट के नजदीक पहुंच गई है। जागरण
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। पहाड़ों एवं मैदानी इलाकों में हो रही लगातार वर्षा एवं बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा अब येलाे अलर्ट के नजदीक पहुंच गई है। अब गंगा येलो अलर्ट से मात्र 21 सेंटीमीटर से नीचे रह गई हैं।
वहीं, लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। चकलठीरा गांव के पास गंगा तेजी से कटान कर रही है, जिसके कारण जल आबादी की तरफ बढ़ना शुरू हो गया है।
गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर एसडीएम एवं तहसीलदार द्वारा गांवों एवं गंगा किनारे का निरीक्षण कर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है।
हर रोज छोड़ा जा रहा 15 लाख से अधिक क्यूसेक पानी
पहाड़ों पर हो रही वर्षा के कारण हरिद्वार एवं बिजनौर बैराज से प्रत्येक दिन 15 लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार को सुबह छह बजे हरिद्वार बैराज 1,23,872 और बिजनौर बैराज से 1,93,015 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
इसके बाद 8 बजे हरिद्वार बैराज 114152 और बिजनौर बैराज से 1,81,216 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दोपहर 12 बजे हरिद्वार बैराज 95,780 और बिजनौर बैराज से 1,81,216 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। औसतन एक दिन में करीब 15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके कारण गंगा के जलस्तर में लगभग चार सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।
गंगा अब गांव की तरफ बढ़ रही
शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 198.50 मीटर पर पहुंच गया जो येलो अलर्ट 198.75 मीटर से मात्र 25 सेंटीमीटर नीचे था, जबकि शनिवार को यह 198.54 तक पहुंच गया। वहीं, गंगा में आ रहे ऊफान के कारण चकलठीरा गांव के सामने तेजी से कटान हो रहा है और गंगा अब गांव की तरफ बढ़ रही है।
खबरें और भी
गंगा किनारे के खेतों में पानी भरना शुरू हो गया है। इससे ग्रामीणों में साफ तौर पर दहशत देखी जा रही है। खादर के गांवों में जाने वाले रास्तों पर पानी भरना शुरू हो गया है। शनिवार को एसडीएम श्रीराम यादव ने ब्रजघाट के गंगानगर बस्ती का निरीक्षण किया तो वहीं तहसीलदार पवन यादव ने गंगा किनारे के गांवों का निरीक्षण किया।
इन गांवों में दहशत
गंगा में बाढ़ आने के बाद खादर के गांवों नयागांव इनायतपुर, अब्दुलापुर, कोथला, रामपुर न्यामतपुर, आलमगीरपुर, मोहम्मदपुर शाकरपुर, लठीरा, कृष्णावाली मंढैया, नयाबांस बख्तावरपुर, चकलठीरा, काकाठेर की मंढैया, लठीरा और ब्रजघाट के पास बसे गंगानगर में दहश का माहौल दिखाई देने लगा है।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट मोड में प्रशासन, कई गांवों पर मंडरा रहा खतरा
| विवरण | जल स्तर (मीटर) |
|---|---|
| बृहस्पतिवार | 198.48 मीटर |
| शुक्रवार | 198.50 मीटर |
| शनिवार | 198.54 मीटर |
| येलो अलर्ट | 198.75 मीटर |
| खतरा निशान | 199.00 मीटर |
| रेड अलर्ट | 199.33 मीटर |
मेरे द्वारा ब्रजघाट के पास गंगानगर बस्ती में निरीक्षण किया गया तो वहीं तहसीलदार पवन यादव द्वारा चकलठीरा गांव का निरीक्षण किया गया है। ग्रामीणों को गंगा से दूर रहने की सलाह दी गई है। हम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। - श्रीराम यादव, एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर