विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में दहेज में 5 लाख और बुलेट की मांग, महिला का आरोप- पति ने दूसरी शादी कर घर से निकाला

Published: Wed, 26 Aug 2026 09:48 AM (IST)

हापुड़ में नमिता ने पति समेत 12 ससुराल वालों पर 5 लाख रुपये और बुलेट बाइक के लिए दहेज मांगने ...और पढ़ें

पति ने दूसरी शादी करके पीड़िता को घर से निकाला। एआई इमेज

पति ने दूसरी शादी करके पीड़िता को घर से निकाला। एआई इमेज

HighLights

  1. नमिता ने पति समेत 12 ससुरालियों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया।

  2. पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाला, गहने भी छीन लिए।

  3. पति अरविंद पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगा।

जागरण संवाददाता, सिंभावली (हापुड़)। थाना क्षेत्र के गांव रझैडा की नमिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के 12 लोगों पर अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपए नकद और बुलेट बाइक की मांग करने, मारपीट कर घर से निकालने तथा पति द्वारा दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता नमिता ने बताया कि उसकी शादी 03 मार्च 2025 को जिला बुलंदशहर थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के सलेमपुर गांव के अरविंद पुत्र खान सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति अरविंद, सास मीना, ननद बबीता व प्रीति, नंदोई ललित व सुमित, गणेश, नन्हे, जेठानी आरती, बबीता पत्नी गणेश तथा ससुर खान सिंह उसे कम दहेज का ताना देते थे और पांच लाख रुपए नकद व बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे।

पीड़िता का आरोप है कि 18 जून 2026 की रात आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर पहने हुए कपड़ों में ही घर से निकाल दिया और उसके सोने-चांदी के गहने अपने कब्जे में ले लिया।बाद में स्वजन ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष कथित रूप से अपनी मांग पर अड़ा रहा।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसे 10 जुलाई को पता चला कि उसके पति अरविंद ने दूसरी महिला से शादी कर ली है और नोएडा में रह रहा है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति समय 12 लोगों के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।