Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तीर्थ नगरी में भक्ति का अनोखा नजारा, हापुड़ में DM और SP ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए फूल

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 11:27 AM (IST)

    हापुड़ में डीएम कविता मीना और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने छपकौली मंदिर और ब्रजघाट पर कांवड ...और पढ़ें

    तीर्थ नगरी में शिव भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा।

    तीर्थ नगरी में शिव भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा।

    HighLights

    1. हापुड़ में डीएम-एसपी ने किया कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण।

    2. हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों और शिवभक्तों पर की गई पुष्प वर्षा।

    3. ब्रजघाट और छपकौली मंदिर पर दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा।

    जागरण संवाददाता, हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में सावन के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था का अनोखा दृश्य देखने को मिला। जिलाधिकारी (DM) कविता मीना और पुलिस अधीक्षक (SP) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने हेलीकॉप्टर द्वारा उड़ान भरकर जनपद की सीमाओं में कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया।

    इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छपकौली स्थित प्राचीन शिव मंदिर और ब्रजघाट गंगा घाट पर कांवड़ियों व शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया। जैसे ही आकाश से कांवड़ यात्रा मार्ग, छपकौली मंदिर और ब्रजघाट तट पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा शुरू हुई, श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया।

    WhatsApp Image 2026-08-09 at 10.29.34 AM

    पूरा ब्रजघाट गंगा तट और बाबूगढ़ क्षेत्र 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों और कांवड़ियों ने प्रशासन के इस भव्य व सम्मानजनक कदम का सहर्ष स्वागत किया और खुशी जताई।

    WhatsApp Image 2026-08-09 at 10.29.33 AM

    हवाई सर्वेक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शिवभक्तों के लिए बनाए गए विश्राम शिविरों का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे मार्ग पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

    खबरें और भी

    प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और गंगा घाटों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से पल-पल की निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन की इस अनोखी पहल ने श्रद्धालुओं की यात्रा को और भी आनंदमय बना दिया।