हापुड़: रजिस्ट्री के नए नियम वापस होने के बाद दो धड़ों में बंटी बार एसोसिएशन, 22 दिन से चल रही थी हड़ताल
हापुड़ के धौलाना में 22 दिनों से चल रही अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों की हड़ताल सरकार द्वारा नए रजिस्ट्री नियम वापस लेने के बाद समाप्त हो गई है। ...और पढ़ें
-1783076736280_m.webp)
22 दिन से हड़ताल कर रहे थे अधिवक्ता। जागरण
HighLights
सरकार ने रजिस्ट्री संबंधी नए नियम वापस लिए।
धौलाना बार एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।
शुक्रवार से न्यायिक कार्य सामान्य रूप से शुरू होंगे।
संवाद सहयोगी, धौलाना (हापुड़)। हापुड़ में तहसील में पिछले 22 दिनों से चल रही अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों की हड़ताल अब दो फाड़ होती नजर आ रही है।
सरकार की ओर से रजिस्ट्री संबंधी नए नियमों को वापस लेने की घोषणा के बाद दीवानी, फौजदारी एवं राजस्व बार एसोसिएशन ने हड़ताल से अलग होने का निर्णय लिया है।
पिछले 22 दिन से चल रही थी हड़ताल
इसके साथ ही शुक्रवार से एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता न्यायिक कार्य शुरू करेंगे। बार एसोसिएशन के सचिव संजीव तोमर ने बताया कि प्रदेश सरकार कि तरफ से लागू किए गए रजिस्ट्री के नए नियमों के विरोध में अधिवक्ता और बैनामा लेखक पिछले 22 दिनों से आंदोलनरत थे।
इसी बीच तीन दिन पहले सरकार ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए विवादित नियमों को वापस लेने का निर्णय लिया। ऐसे में आंदोलन जारी रखने का कोई औचित्य नहीं रह गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अधिवक्ताओं की प्रमुख मांग स्वीकार कर ली है। इसलिए बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से शुक्रवार से न्यायिक कार्य सामान्य रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है।
वहीं, हड़ताल को लेकर अधिवक्ताओं के दो धड़ों में बंटने की चर्चा भी पूरे दिन तहसील परिसर में होती रही।