Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़मुक्तेश्वर से दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर तक साइकिल कांवड़ यात्रा, गंगाजल लेकर रवाना हुए अधिकारी

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 12:26 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस और आईआरएस अधिकारियों ने गढ़मुक्तेश्वर से दिल्ली के श्री गौरी शंकर मंदिर तक साइकिल कांवड़ यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को ...और पढ़ें

    साइकिल कांवड़ यात्रा शुरू की। जागरण

    साइकिल कांवड़ यात्रा शुरू की। जागरण

    HighLights

    1. गढ़मुक्तेश्वर से दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर तक साइकिल कांवड़ यात्रा।

    2. यात्रा में दिल्ली पुलिस और आईआरएस अधिकारी शामिल हुए।

    3. युवाओं को सांस्कृतिक, आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने का है उद्देश्य।

    संवाद सहयोगी, बाबूगढ़ (हापुड़)। गढ़मुक्तेश्वर से पवित्र गंगाजल लेकर दिल्ली के ऐतिहासिक श्री गौरी शंकर मंदिर तक साइकिल कांवड़ यात्रा रविवार को शुरू हुई। यात्रा में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी विपुल अनेकांत, संदीप लांबा और अपर आयुक्त जीएसटी एवं आईआरएस अधिकारी मुकेश राठौर शामिल रहे।

    नेशनल हाईवे-9 स्थित बाबूगढ़ चौकी पर सुबह करीब 10 बजे थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने अधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। वहीं, छात्रा राधिका, मानवी और पार्थ ने शिव परिवार का चित्र भेंट कर और तिरंगा पटका पहनाकर उनका सम्मान किया।

    WhatsApp Image 2026-08-09 at 11.45.22

    साइकिल कांवड़ यात्रा गढ़मुक्तेश्वर से शुरू होकर पुरानी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक श्री गौरी शंकर मंदिर में गंगाजल से भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी।

    यात्रा का उद्देश्य युवाओं को संदेश देना

    अधिकारियों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं को देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना है। साथ ही शांति, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना भी इसका उद्देश्य है।

    WhatsApp Image 2026-08-09 at 11.45.20

    अधिकारियों ने भगवान शिव से शक्ति और आशीर्वाद प्राप्त कर जनसेवा के दायित्व को अधिक समर्पण, संवेदनशीलता और निष्ठा के साथ निभाने की कामना की।

    WhatsApp Image 2026-08-09 at 11.45.19

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर का कांवड़ परंपरा में विशेष महत्व है और भगवान परशुराम से इसकी प्राचीन परंपरा जुड़ी मानी जाती है।

    खबरें और भी