विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दर्दभरी दास्तां: हिंदू नाम बता इंस्टाग्राम पर फंसाया, फिर होटल में लूटी आबरू; मतांतरण करा मस्जिद में किया निकाह

Updated: Mon, 22 Jul 2024 06:33 PM (IST)

Hapur Police यूपी के हापुड़ में एक विधवा महिला को इंस्टाग्राम पर प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद महिला को होटल में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। इतन ...और पढ़ें

हापुड़ में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। सांकेतिक तस्वीर
हापुड़ में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. एक विधवा महिला को इंस्टाग्राम पर फंसाया।
  2. आरोपित ने होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म।
  3. महिला के साथ मस्जिद में जबरन निकाह किया।

जागरण संवाददाता, हापुड़। Hapur Crime मुंबई की एक विधवा हिंदू महिला को लव जिहाद में फंसाकर शादी करने व उसका मतांतरण करने वाले मुख्य आरोपित वसीम मलिक उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया। है।

इस मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है।

इंस्टाग्राम पर प्रेमजाल में फंसाया

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मुंबई के थाना पश्चिमी महाराष्ट्र के अन्ना मुकादम क्षेत्र की रहने वाली विधवा महिला ने बताया कि फरवरी 2023 में उसके पास थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव के एक मुस्लिम युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी।

बताया कि आरोपित ने अपना नाम राहुल बताकर उसे लव जिहाद में फंसा लिया। आठ मार्च 2022 को पीड़िता आरोपित से मिलने उसके गांव पहुंची थी। यहां से आरोपित उसे एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

यह भी पढ़ें- ना होगी हल्दी की रस्म, डीजे भी नहीं बजेगा- महिलाएं नहीं करेंगी बरात का वेलकम- यूपी के इस गांव में लिया गया फैसला

आरोप है कि बेहोशी की हालत में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। होश में आने पर आरोपित ने महिला को वीडियो दिखाया। शिकायत करने पर वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी।

आरोपित ने मतांतरण कराया और निकाह कर लिया

25 मार्च 2023 को आरोपित उसे दिल्ली की जामा मस्जिद में ले गया। जहां आरोपित ने उसका मतांतरण कराया और निकाह कर लिया। इसके बाद पीड़िता जिला गौतमबुद्धनगर के गांव बरौला में किराए के मकान में रहने लगी। यहां आरोपित व उसके दो अज्ञात साथियों ने पीड़िता पर उसकी पुत्री का मतांतरण कराने का भी दबाव बनाया। अब तक आरोपित पीड़िता के तीन लाख रुपये भी हड़प चुका है।

यह भी पढ़ें- Amroha: घर से भागे कपल पहुंचे थाने बोले- 'साहब हम बालिग हैं शादी करना चाहते हैं', पुलिस ने काजी बुलाया और फिर ये काम...

थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।